सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 130 अंक ऊपर

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को सप्ताह के पहले दिन शानदार बढ़त के साथ शुरुआत की. बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 100 अंक की बढ़त और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33 अंक की बढ़त के साथ खुला. अगले कुछ मिनटों यह बढ़त और ऊपर गयी और सेंसेक्स 130 अंक ऊपर पहुंच […]
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को सप्ताह के पहले दिन शानदार बढ़त के साथ शुरुआत की. बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 100 अंक की बढ़त और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33 अंक की बढ़त के साथ खुला. अगले कुछ मिनटों यह बढ़त और ऊपर गयी और सेंसेक्स 130 अंक ऊपर पहुंच कर 35045 अंकपरपहुंच गया और निफ्टी इस वक्त 10651 अंक पर कारोबार कर रहा था.
आज शुरुआती सत्र में बाजार में इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, कोटेक बैंक, एचसीएल टैक टॉप परफाॅर्मर बने. इनके शेयर 1.30 प्रतिशत से एक प्रतिशत तक की बढ़त पर कारोबार कर रहे थे. वहीं, लूपिन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, कोल इंडिया, बीपीसीएल व आइओसी के शेयर टॉप लूजर बने. इनके शेयर लगभग तीन से एक प्रतिशत तक गिरे. आज बाजार में बैंकिंग इंडेक्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




