ePaper

वृहद आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के बेहतर परिणाम की उम्मीद से सेंसेक्स 91 अंक मजबूत

Updated at : 13 Apr 2018 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
वृहद आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के बेहतर परिणाम की उम्मीद से सेंसेक्स 91 अंक मजबूत

मुंबई : औद्योगिक वृद्धि और मुद्रास्फीति के बेहतर आंकड़ों तथा कंपनियों के तिमाही परिणामों के आने से पहले उम्मीद भरे माहौल में स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को भी बना रहा तथा सेंसेक्स करीब 92 अंक सुधर कर छह सप्ताह के नये उच्च स्तर 34,192.65 अंक पर पहुंच गया. यह कारोबार में […]

विज्ञापन

मुंबई : औद्योगिक वृद्धि और मुद्रास्फीति के बेहतर आंकड़ों तथा कंपनियों के तिमाही परिणामों के आने से पहले उम्मीद भरे माहौल में स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को भी बना रहा तथा सेंसेक्स करीब 92 अंक सुधर कर छह सप्ताह के नये उच्च स्तर 34,192.65 अंक पर पहुंच गया. यह कारोबार में लगातर सातवां दिन है, जबकि सेंसेक्स में बढ़त दर्ज की गयी है.

यह पिछले साल 24 नवंबर के बाद तेजी का सबसे लंबा सिलसिला है. बंबई शेयर बाजार (बीएसई) के 30 शेयरोंवाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 91.52 अंक और चढ़ कर 34,192.65 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 34,313.14 से 34,103.53 अंक के दायरे में रहा. यह 27 फरवरी के बाद सेंसेक्स का उच्चतम स्तर है. तब यह 34,346.39 अंक पर बंद हुआ था. पिछले छह सत्रों में यह 1,082.06 अंक मजबूत हो चुका है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 21.95 अंक यानी 0.21 प्रतिशत मजबूत होकर 10,480.60 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह एक समय 10,519.90 अंक के उच्चतम स्तर और 10,451.45 अंक के निचले स्तर पर भी रहा. दोनों प्रमुख शेयर सूचकांक लगातार तीसरे सप्ताह कुल मिला कर बढ़त में बंद हुए हैं.

इसी सप्ताह सेंसेक्स में कुल मिला कर 565.68 अंक यानी 1.68 प्रतिशत तथा निफ्टी 149 अंक यानी 1.44 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी. गुरुवार को कारोबर समाप्त होने के बाद घोषित औद्योगिक वृद्धि और मुद्रास्फीति के आंकड़ों के उम्मीद से बेहतर होने, इन्फोसिस के परिणाम की घोषणा से पहले उम्मीद के माहौल तथा एशियाई बाजारों की मजबूती से निवेशकों की धारणा सकारात्मक बनी रही. विनिर्माण क्षेत्र के शानदार प्रदर्शन तथा पूंजीगत वस्तुओं एवं टिकाउ उपभोक्ता उत्पाद की बढ़ी मांग के कारण फरवरी में औद्योगिक वृद्धि 7.1 प्रतिशत रही.। मार्च में खुदरा महंगाई पांच महीने के निचले स्तर 4.28 प्रतिशत पर आ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola