एशियार्इ बाजारों में सकारात्मक रुख से 0.25 फीसदी उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2018 9:53 AM

विज्ञापन

मुंबई : एशियार्इ शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख की वजह से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों ने अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत की. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है. बाजार खुलने के साथ ही निफ्टी 10,500 के बेहद करीब पहुंचने में […]

विज्ञापन

मुंबई : एशियार्इ शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख की वजह से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों ने अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत की. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है. बाजार खुलने के साथ ही निफ्टी 10,500 के बेहद करीब पहुंचने में कामयाब रहा, जबकि सेंसेक्स 34,200 के पार निकला है. शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुख दिखायी दे रहा है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.4 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक में भी 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.4 फीसदी तक उछला है.

इसे भी पढ़ेंः शेयर बाजारों में खरीदारी का बोलबाला, रिकाॅर्ड ऊंचार्इ के साथ खुला सेंसेक्स-निफ्टी

फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 112 अंक यानि 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 34,213 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 32 अंक यानी 0.3 फीसदी की उछाल के साथ 10,491 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है.

एशियार्इ बाजारों में प्रमुख जापान की निक्केई 226 अंक यानी 1 फीसदी की मजबूती के साथ 21,886 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. हैंग सेंग 160 अंक यानि 0.5 फीसदी की उछाल के साथ 30,992 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. कोरियाई बाजार का सूचकांक कोस्पी करीब 0.5 फीसदी चढ़ा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.6 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है. ताइवान इंडेक्स में 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी है. शंघाई कम्पोजिट 0.4 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola