कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 10,250 से ऊपर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2018 11:27 AM
मुंबई : अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की आशंका कम होने और रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा परिणाम की घोषणा से पहले आज देश के शेयर बाजारों में शुरुआत तेजी के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 400 अंक उछल गया जबकि निफ्टी 10,250 अंक से ऊपर निकल […]
मुंबई : अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की आशंका कम होने और रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा परिणाम की घोषणा से पहले आज देश के शेयर बाजारों में शुरुआत तेजी के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 400 अंक उछल गया जबकि निफ्टी 10,250 अंक से ऊपर निकल गया. निवेशकों को रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजे की प्रतीक्षा है. बैठक कल से चल रही है आज दोपहर बाद इसकी घोषणा की जायेगी.
बहरहाल कल की गिरावट के बाद आज बाजार में शुरुआत अच्छी तेजी के साथ हुई. बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक शुरुआती दौर में 393.60 अंक यानी 1.19 प्रतिशत उछलकर 33,412.67 अंक पर पहुंच गया. कल कारोबार की समाप्ति पर यह 350 अंक से अधिक लुढ़क गया था. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रीय सूचकांक में 2.26 प्रतिशत तक बढ़त दर्ज कीगयी. धातु, रीयल्टी और आटो समूह के सूचकांक में अच्छी बढ़त रही.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी इस दौरान 129.05 अंक यानी 1.27 प्रतिशत चढ़कर 10,257.45 अंक पर पहुंच गया. लाभ दर्ज करने वालों में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, यस बैंक, हीरो मोटोकार्प, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक, कोल इंडिया, एल एण्ड टी, डा रेड्डीज, इनफोसिस और सन फार्मा के शेयर मूल्य 2.68 प्रतिशत तक चढ़ गये. एशियाई बाजारों में मजबूती का रुख रहा. जापान का निक्केई सूचकांक 1.63 प्रतिशत बढ़ गया जबकि हांग कांग और शंघाई बाजार आज सार्वजनिक अवकाश होने से बंद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










