ICICI-Videocon Issue : चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की मुश्किलें बढ़ीं, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2018 10:34 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आयकर विभाग ने वीडियोकॉन ऋण मामले में कर चोरी की जांच के क्रम में दीपक कोचर को नोटिस जारी किया है. दीपक कोचर आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर के पति हैं. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दीपक कोचर को आयकर अधिनियम की धारा 131 के तहत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आयकर विभाग ने वीडियोकॉन ऋण मामले में कर चोरी की जांच के क्रम में दीपक कोचर को नोटिस जारी किया है. दीपक कोचर आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर के पति हैं. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि दीपक कोचर को आयकर अधिनियम की धारा 131 के तहत नोटिस जारी किया गया है. उन्हें निजी वित्तीय जानकारियां, पिछले कुछ साल का आयकर रिटर्न और न्यूपावर रीन्यूएबल्स के साथ के कारोबार लेनदेन मुहैया कराने को कहा गया है.

अधिकारियों ने कहा कि विभाग ने वीडियोकॉन कंपनी तथा इससे जुड़े लोगों के वित्तीय मामलों की जांच शुरू की है. उन्होंने कहा कि कंपनी से जुड़े कुछ अन्य लोगों को भी नोटिस जारी किये गये हैं. उनके जवाब के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. इससे जुड़े मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा है कि प्राथमिक जांच में नामित दीपक कोचर को जल्दी ही पूछताछ के लिए बुलाया जायेगा.

पढ़ें यह खबर :

आइसीआइसीआइ बैंक चीफ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर कौन हैं और क्यों चर्चा में हैं?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola