लिवाली से बाजार में Boom, सेंसेक्स 304 अंक चढ़कर बंद और निफ्टी भी 10,550 के पार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2018 5:57 PM
मुंबई : सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली का समर्थन बने रहने से सोमवार को सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक की बढ़त लेकर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 34,445.75 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी भी 10,550 अंक के स्तर के पार जाकर बंद हुआ. वाल स्ट्रीट के शुक्रवार को तेजी में […]
मुंबई : सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली का समर्थन बने रहने से सोमवार को सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक की बढ़त लेकर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 34,445.75 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी भी 10,550 अंक के स्तर के पार जाकर बंद हुआ.
वाल स्ट्रीट के शुक्रवार को तेजी में बंद होने से एशियाई एवं यूरोपीय बाजारों में धारणा को बल मिला जिससे घरेलू बाजार भी मजबूत हुए. बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरोंवाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मजबूती के साथ 34,225.72 अंक पर खुला. कारोबार के दौरान यह 34,483.39 अंक के उच्चतम स्तर तक गया और अंतत: 303.60 अंक यानी 0.89 प्रतिशत मजबूत होकर 34,445.75 अंक पर बंद हुआ. यह पांच फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर है. उस दिन सेंसेक्स 34,757.16 अंक पर बंद हुआ था. पिछले कारोबारी दिवस यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 322.65 अंक की मजबूती लेकर बंद हुआ था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.55 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की बढ़त लेकर 10,582.60 अंक पर बंद हुआ.
बीएसई के समूहों में रियल्टी, ऑटो, पूंजीगत वस्तुएं, बैंकिंग, इंफ्रा, धातु, पावर, तेल एवं गैस, पीएसयू और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद में 3.30 प्रतिशत तक की तेजी रही. प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,514.03 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी. हालांकि, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 486.32 करोड़ रुपये के बिकवाल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










