बाजार का हाल : सेंसेक्स 170 अंक मजबूत, निफ्टी 10520 के पार, रुपये में भी तेजी

सोमवार को बाजारों ने अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 10,550 के करीब पहुंचा और सेंसेक्स ने 34,300 के ऊपर छलांग लगायी. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखीजा रही है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.6 फीसदी […]
सोमवार को बाजारों ने अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 10,550 के करीब पहुंचा और सेंसेक्स ने 34,300 के ऊपर छलांग लगायी.
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखीजा रही है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.6 फीसदी की मजबूती आयी है. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी तक उछला है.
बैंकिंग, मेटल, रियल्टी, ऑटो, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी आयी है. बैंक निफ्टी 0.6 फीसदी उछल कर 25,456 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. हालांकि आईटी, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में थोड़ा दबाव देखा जा रहा है.
शेयर बाजार के साथ ही रुपये में भी तेजी देखी गयी है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की मजबूती के साथ रुपये 64.65 के स्तर पर खुला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




