निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स ने लगायी 323 अंकों की जोरदार छलांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2018 4:53 PM
मुंबई : निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 323 अंक की छलांग के साथ 34,000 अंक के स्तर को पार कर 34,142.15 अंक पर पहुंच गया. एशियाई बाजारों के मजबूत रुख के बीच मार्च के डेरिवेटिव अनुबंधों की शुरुआत तेजी के साथ हुई. इसके अलावा, कारोबार के दौरान रुपया भी […]
मुंबई : निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 323 अंक की छलांग के साथ 34,000 अंक के स्तर को पार कर 34,142.15 अंक पर पहुंच गया. एशियाई बाजारों के मजबूत रुख के बीच मार्च के डेरिवेटिव अनुबंधों की शुरुआत तेजी के साथ हुई. इसके अलावा, कारोबार के दौरान रुपया भी मजबूती के साथ 64.76 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था. इसके साथ ही, घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से भी बाजार को समर्थन मिला.
इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स की 467 अंक की लंबी छलांग
मार्च के वायदा- विकल्प कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ होने और एशियाई बाजारों में तेजी से बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33,832 अंक पर सकारात्मक रुख के साथ खुलने के बाद 34,000 अंक के स्तर को लांघ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 34,167.60 अंक का दिन का उच्चस्तर छुआ. अंत में यह 322.65 अंक या 0.95 फीसदी के लाभ से 34,142.15 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले 15 फरवरी को सेंसेक्स ने इस स्तर को छुआ था. पिछले दिनों में सेंसेक्स 25.36 अंक टूटा था.
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी सकारात्मक दायरे में रहने के बाद 10,499.10 अंक के उच्चस्तर तक गया. अंत में निफ्टी 108.35 अंक या 1.04 फीसदी के लाभ से 10,491.05 अंक पर बंद हुआ. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 131.39 अंक या 0.38 फीसदी तथा निफ्टी 38.75 अंक या 0.37 फीसदी के लाभ में रहा. पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद से शेयर बाजार दबाव में है. ऐसी भी आशंका है कि रिजर्व बैंक बढ़ती मुद्रास्फीति पर अंकुश के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










