ePaper

जेट एयरवेज की एयर होस्टेस डॉलर्स के बंडल के साथ गिरफ्तार, हवा में करती थी हवाला कारोबार

Updated at : 09 Jan 2018 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
जेट एयरवेज की एयर होस्टेस डॉलर्स के बंडल के साथ गिरफ्तार, हवा में करती थी हवाला कारोबार

नयी दिल्ली: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) की टीम ने जेट एयरवेज की एक एयर होस्टेस को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. उसके पास से 80 हजार डॉलर यानी लगभग 3 करोड़ 21 लाख की रकम बरामद की है. दिल्ली से हॉन्ग कॉन्ग जाने वाली फ्लाइट की एयर होस्टस के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) की टीम ने जेट एयरवेज की एक एयर होस्टेस को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. उसके पास से 80 हजार डॉलर यानी लगभग 3 करोड़ 21 लाख की रकम बरामद की है.

दिल्ली से हॉन्ग कॉन्ग जाने वाली फ्लाइट की एयर होस्टस के पास से मिले डॉलर्स के बंडल ने DRI के होश उड़ा दिये हैं. उसने खाने के पैकेट में अमेरिकी डॉलर्स भरे थे. नोटों के बंडल को एल्यूमीनियम फॉयल में लपेटकर बैग में इस तरह छिपा रखा था कि वह कोई खाद्य पदार्थ की तरह लगे.

एयर होस्टेस पर हवाला के जरिये विदेशी करेंसी बाहर भेजने का आरोप है. एयर होस्टेस ने कबूल किया है कि वह पूरी रकम का 50 प्रतिशत कमीशन के तौर पर लेती थी. ऐसा काफी समय से चल रहा था.

दरअसल DRI को हवाला के जरिये विदेशों में डॉलर्स भेजे जाने की खुफिया सूचना मिली थी. इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई ने छापेमारी का प्लान बनाया और इसे रंगे हाथों पकड़ा. फिलहाल एयर होस्टेस और उसको हवाला का पैसा देने वालों के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.

यहां यह जानना गौरतलब है कि भारत में किसी एयर होस्टेस की ओर से इस तरह से विदेशी मुद्रा की तस्करी करने का यह संभवत: पहला मामला है. बताते चलेंकि अगस्त 2016में इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसमें पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक एयर होस्टेस, तस्करी का दो किलो सोना न्यूयॉर्क के फ्लाइट में ले जाने की कोशिश करतीहुई गिरफ्तार की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola