सिवान पंचायत में सहयोग शिविर, 91 आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन
sasaram News :

शिविर में मौजूद अधिकारी.

sasaram News : शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे.

विज्ञापन

sasaram News : (रजनीकांत पांडेय की रिपोर्ट)

आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से करगहर प्रखंड के सिवान पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

शिविर के दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए. अधिकारियों ने बताया कि सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे.

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

कार्यक्रम में डीसीएलआर अशोक कुमार, सदर एसडीपीओ-2, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के सहयोग शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना तथा सरकारी सेवाओं और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है. शिविर में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम को सफल माना गया.

Also Read : रोहतास में सहयोग शिविर का आयोजन, 85 आवेदनों का हुआ ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन; आवास योजना के आए सबसे अधिक मामले

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन