रोहतास जिला की काजल कुमारी और समर्थ राज ने NEET-2026 में हासिल की सफलता, परिवार और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

Author Punit Kr Pandey|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
फोटो- काजल कुमारीफोटो- समर्थ राज | Prabhat Khabar Network

फोटो- काजल कुमारीफोटो- समर्थ राज | Prabhat Khabar Network

रोहतास की काजल कुमारी और समर्थ राज ने NEET-2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है. यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है, जो अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी.

विज्ञापन

Rohtas News : राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है. इस वर्ष आईआईटी-जेई में छात्र पीयूष कुमार की सफलता के बाद अब विद्यालय के दो विद्यार्थियों काजल कुमारी और समर्थ राज ने NEET-2026 में सफलता हासिल कर चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है.

समर्थ राज ने परिवार और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

सफल छात्र समर्थ राज शहर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार और संगीता कुमारी के पुत्र हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया. उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से यह उपलब्धि संभव हो सकी.

ग्रामीण परिवेश से निकलकर काजल ने रचा सफलता का इतिहास

शिवसागर प्रखंड के रसेंदुआ गांव निवासी सुनीता देवी और सूरज प्रसाद की पुत्री काजल कुमारी ने भी NEET-2026 में सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. काजल ने बताया कि उनका अधिकांश समय सासाराम के धौधाढ़ स्थित अपने नाना के घर बीता है. ग्रामीण परिवेश में रहकर कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह सफलता प्राप्त की.

उन्होंने कहा कि आईआईटी-जेई में पीयूष कुमार तथा NEET-2026 में काजल कुमारी और समर्थ राज की सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है. यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने की प्रेरणा देगी.


विज्ञापन
Punit Kr Pandey

लेखक के बारे में

By Punit Kr Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन