रोहतास: दिनारा के बेलवैयां स्कूल को मिला मॉडल स्कूल का दर्जा, स्मार्ट क्लास और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर

बेलवैयां विद्यालय भवन | Prabhat Khabar Network
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवैयां को बिहार सरकार ने मॉडल स्कूल के रूप में चुना है. यह दिनारा प्रखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाएगी.
Belwaiyan High School Bihar : शिक्षा के क्षेत्र में दिनारा प्रखंड को बड़ी उपलब्धि मिली है. प्रखंड के बेलवैयां स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का चयन बिहार सरकार ने मॉडल स्कूल के रूप में किया है. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में एक उत्कृष्ट विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसी कड़ी में बेलवैयां विद्यालय को यह उपलब्धि हासिल हुई है.
मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे मॉडल स्कूल का शुभारंभ. तैयारियों में जुटा विद्यालय प्रशासन
मॉडल स्कूल के रूप में चयनित विद्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से ऑनलाइन माध्यम से करेंगे. कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. विद्यालय को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दे दिया गया है.
स्मार्ट क्लास से लेकर आधुनिक लैब तक मिलेगी सुविधा
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश पांडेय ने बताया कि मॉडल स्कूल बनने के बाद विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. यहां स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक प्रयोगशाला, समृद्ध पुस्तकालय और बेहतर खेल सुविधाओं का विकास किया जाएगा. इससे छात्रों के ज्ञान और प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी.
दिनारा के बच्चों को मिलेगा बेहतर शिक्षा का अवसर
विद्यालय के मॉडल स्कूल बनने से क्षेत्र के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब दिनारा प्रखंड के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.
शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
बेलवैयां उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल का दर्जा मिलना क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इससे न सिर्फ विद्यालय का शैक्षणिक स्तर मजबूत होगा, बल्कि आसपास के विद्यार्थियों को भी आधुनिक संसाधनों का लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










