रोहतास में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, पदाधिकारियों को बताए गए पार्टी के सिद्धांत और कर्तव्य

Author Punit Kr Pandey|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फोटो- बैठक में शामिल महिला मोर्चा की सदस्य | Prabhat Khabar Network

रोहतास में भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई. संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की भूमिका बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई. जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत समझाए.

विज्ञापन

Rohtas News : भाजपा के जिला कार्यालय में शनिवार को महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम सिंह ने की. इस दौरान संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की भूमिका बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बताए पार्टी के सिद्धांत

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने उपस्थित महिला मोर्चा पदाधिकारियों को पार्टी के सिद्धांत, विचारधारा और कार्यकर्ताओं के कर्तव्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में महिला कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित करें.

महिलाओं के अधिकार और जिम्मेदारियों पर हुई चर्चा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह महिला मोर्चा प्रभारी आरती गुप्ता ने संगठन में महिलाओं की भूमिका, अधिकार और जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने महिला मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों और आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय रहने का आह्वान किया.

कई पदाधिकारी रहीं मौजूद

बैठक में महिला मोर्चा की महामंत्री सरिता सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि भूषण प्रसाद, जिला मंत्री पूर्णिमा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष वीणा देवी, शकुंतला देवी, तारा देवी, ज्योति कुमारी, शारदा देवी, शोभा देवी, रीमा देवी, कांति देवी, सबिता कुमारी, मीरा देवी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन