सासाराम में राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का मार्च, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- विरोध मार्च में शामिल कांग्रेस नेता | Prabhat Khabar Network

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस ने सासाराम में निकाला मार्च। सरकार पर दलित विरोधी होने का लगाया आरोप। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

Rohtas News : राहुल गांधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से शहर में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया. विरोध मार्च की अध्यक्षता जयप्रकाश पांडेय ने की. मार्च धर्मशाला स्थित गांधी स्मारक से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

खड़गे के अपमान का कांग्रेस ने जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी की रैली के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान से देशभर के दलित और कांग्रेस कार्यकर्ता आहत हैं. उन्होंने कहा कि खड़गे का अपमान कांग्रेस कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे.

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि हल्द्वानी में हुए कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम में मौजूद लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाए.

राहुल गांधी पर एफआईआर को बताया दलित विरोधी मानसिकता

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज होना भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलित और पिछड़े वर्गों के अपमान को किसी भी स्थिति में सहन नहीं करेगी. इसी के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ मार्च निकाला गया है.

कांग्रेस नेता बोले- नेता प्रतिपक्ष पर एफआईआर लोकतंत्र की हत्या

कांग्रेस नेता मनीष चौबे ने आरोप लगाया कि देश में भाजपा सरकार हिटलरशाही रवैया अपना रही है. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया जाना लोकतंत्र की हत्या के समान है. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की नीतियों का विरोध जारी रखने की बात कही.

बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

विरोध मार्च में पार्टी प्रवक्ता डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, चंद्रमा पाण्डेय, रंजीत राम, आलोक मेहता, बेबी पासवान, नवल किशोर, धनंजय पांडेय, लुकमान अहमद, साजन कुमार, अशोक राम, सुनीता देवी, राधा प्रसाद सिंह, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. कृष्ण नंद दुबे, सुनील तिवारी, सौरभ कुशवाहा, पप्पू पांडेय, उपेंद्र तिवारी, दीपक ओझा, मिहिर कुमार झा, गणेश जायसवाल, जितेंद्र राम, अमरनाथ सिंह, विदेशी राम, नागेंद्र सिंह, अमित सिंह सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन