सासाराम में विशेष लोक अदालत का आयोजन, चेक बाउंस के तीन मामलों का हुआ निपटारा

Author Om prakash gond|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के सासाराम में आयोजित विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस से जुड़े मामलों का त्वरित निपटारा किया गया. दो बेंचों ने मिलकर तीन मामलों को सुलझाया, जिससे पक्षकारों को बड़ी राहत मिली. यह आयोजन न्यायिक प्रणाली पर बोझ कम करने में सहायक है.

विज्ञापन

Sasaram Special Lok Adalat : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शनिवार को सासाराम में चेक बाउंस से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत भवन में सुबह 10:30 बजे से आयोजित इस विशेष अदालत का उद्देश्य लंबित चेक बाउंस मामलों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित समाधान करना था.

विज्ञापन

Rohtas News : प्रधान जिला जज ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन. कई अधिकारी रहे मौजूद

विशेष लोक अदालत का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अनुज कुमार जैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार कृष्णदेव, एसीजेएम सुमित कुमार, जेएम भावना नंदा, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह, रोहतास बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुक्ति नारायण तिवारी एवं महासचिव अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

चेक बाउंस मामलों के लिए गठित किए गए दो बेंच

मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लोक अदालत भवन में दो बेंचों का गठन किया गया था. पहले बेंच में एसीजेएम चतुर्थ सुमित कुमार और अधिवक्ता गोपाल कुमार को जिम्मेदारी दी गई थी. वहीं दूसरे बेंच में जेएम भावना नंदा और अधिवक्ता बिंदु कुमारी को नियुक्त किया गया था.

समझौते के आधार पर तीन मामलों का हुआ निष्पादन

गठित दोनों बेंचों के माध्यम से चेक बाउंस से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई. इस दौरान कुल तीन मामलों का निपटारा किया गया. लोक अदालत में मामलों के निष्पादन से पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिली.

लोक अदालत से आसान हुआ विवादों का समाधान

विशेष लोक अदालत का आयोजन न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने और पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को शीघ्र न्याय मिलने में मदद मिलती है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन