रोहतास: प्रज्ञा प्रवाह ने संझौली में चलाया पौधरोपण अभियान, शिव मंदिर परिसर में लगाए गए अशोक के पौधे

Updated:
विज्ञापन
संझौली शिव सरोवर पर पौधारोपण करते लोगों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

संझौली शिव सरोवर पर पौधारोपण करते लोगों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

प्रज्ञा प्रवाह बिक्रमगंज इकाई ने पर्यावरण संरक्षण और हरित चेतना को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण अभियान चलाया. इस दौरान शिव मंदिर परिसर में अशोक के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

Rohtas Green Initiative : पर्यावरण संरक्षण और हरित चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रज्ञा प्रवाह बिक्रमगंज इकाई के तत्वावधान में शनिवार को संझौली पोखरा स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया. इस दौरान अशोक के पांच पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया.

Rohtas News : मासिक पौधरोपण अभियान के तहत हुआ आयोजन. एसडीओ के पदभार ग्रहण के अवसर पर कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रज्ञा प्रवाह के मासिक पौधरोपण अभियान के तहत प्रत्येक माह अनजावित सिंह महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कन्हैया सिंह पौधे उपलब्ध कराते हैं. इसी क्रम में इस माह का पौधरोपण कार्यक्रम नवपदस्थापित बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के पदभार ग्रहण के अवसर पर आयोजित किया गया.

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिलीप कुमार ने कहा कि प्रज्ञा प्रवाह का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है. उन्होंने बताया कि अगस्त माह का पौधरोपण किसी नए स्थान पर किया जाएगा. साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि प्रकृति और धरती मां की रक्षा के लिए पौधरोपण को जनआंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है.

स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

अभियान में डॉ. कन्हैया सिंह, डॉ. रविकांत पांडेय, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. दिलीप कुमार, राणा प्रताप, धनंजय, डॉ. रविंद्र सिंह, उमेश कुमार कुशवाहा, कृष्ण मोहन सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे. सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन