जाम से मिलेगा निजात : रामगढ़ में अतिक्रमणकारियों पर चलेगा बुलडोजर

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करते अधिकारी.

Kaimur News : वर्षों से सड़क किनारे फल, सब्जी एवं अन्य सामानों के ठेले लगाए जाने तथा दुर्गा चौक के आसपास बसों और छोटे सवारी वाहनों के अनियंत्रित ठहराव के कारण चौड़ी सड़कें संकरी हो गई हैं.

विज्ञापन

Kaimur News : वर्षों से भीषण जाम की समस्या से जूझ रहे रामगढ़ बाजार के लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है. अंबेडकर चौक से थाना परिसर तक मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) ने रामगढ़ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की और अतिक्रमण हटाओ अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में बीडीओ, अंचलाधिकारी (सीओ), नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष मौजूद रहे. प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श किया.

तिक्रमणकारियों के बीच हलचल बढ़ी

बैठक की सूचना बाजार में फैलते ही अतिक्रमणकारियों के बीच हलचल बढ़ गई. वर्षों से सड़क किनारे फल, सब्जी एवं अन्य सामानों के ठेले लगाए जाने तथा दुर्गा चौक के आसपास बसों और छोटे सवारी वाहनों के अनियंत्रित ठहराव के कारण चौड़ी सड़कें संकरी हो गई हैं. इसका खामियाजा आम लोगों को रोजाना भुगतना पड़ता है.

10 मिनट की दूरी तय करने में कई बार एक से दो घंटे तक लग जाते

स्थिति यह है कि बाजार से गुजरने वाले यात्रियों को महज 10 मिनट की दूरी तय करने में कई बार एक से दो घंटे तक लग जाते हैं. सबसे अधिक परेशानी एनएच-319ए मार्ग से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर जाने वाले मरीजों और एंबुलेंस चालकों को होती है। जाम में फंसने के कारण कई बार गंभीर मरीजों की जान पर भी संकट खड़ा हो जाता है.

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि प्रशासन का यह अभियान प्रभावी और निष्पक्ष तरीके से चलाया गया तो रामगढ़ बाजार की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. फिलहाल प्रशासन की सक्रियता से लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही बाजार को जाम की पुरानी समस्या से निजात मिल सकेगी.

Also Read: तेज बारिश से लालापुर सड़क बनी झील, डेढ़ करोड़ के नाले के बाद भी जलजमाव से लोग परेशान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन