मोहनियां में बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया, शहीद लक्ष्मण चौधरी सम्मान समारोह आयोजित

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

Kaimur News : कैमूर में सम्राट अशोक क्लब द्वारा भारत के महान जननेता बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर शहीद लक्ष्मण चौधरी सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया.

विज्ञापन

Kaimur News : स्थानीय प्रखंड के कुशवाहा भवन में रविवार को सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस एवं शहीद लक्ष्मण चौधरी सम्मान समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा गणमान्य अतिथि, महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत तथागत गौतम बुद्ध, अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद एवं शहीद लक्ष्मण चौधरी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित करने के साथ की गयी. इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित कर दोनों शहीदों के विचारों, संघर्षों और सामाजिक योगदान को याद किया गया.

बाबू जगदेव प्रसाद के विचारों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद के विचारों पर चलना ही उनके शहादत दिवस को सार्थक रूप से मनाना है. उन्होंने राजनीतिक अधिकार, सामाजिक न्याय और शैक्षणिक न्याय के लिए संघर्ष किया तथा समाज के सभी वर्गों के हक और अधिकार की आवाज उठायी.

गरीबों और वंचितों के अधिकार के लिए किया संघर्ष

सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय महाप्रबंधक डॉ. आरपी मौर्य एवं सैक कैमूर के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार मौर्य ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद गरीबों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले महान जननेता थे. लखनऊ से पहुंचे मुख्य वक्ता अरविंद मौर्य ने भी बाबू जगदेव प्रसाद के विचारों और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला.

गीतों के माध्यम से शहीदों के विचारों की प्रस्तुति

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुन्ना मौर्य और लोकगीत गायिका अलका प्रिया ने गीतों के माध्यम से शहीदों के विचारों और उनके संघर्षों को प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की.

अंबिका सिंह ने की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबिका सिंह ने की, जबकि मंच संचालन अखिलेश कुमार सिंह ने किया. इस दौरान भारत सिंह, उमाशंकर सिंह, राज किशोर चौधरी, बिजेंद्र यादव, अवधेश कुशवाहा, सिद्धनाथ मौर्य सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे. समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Also Read : चौसा में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भक्त प्रह्लाद की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन