बालू लदे डंपर ने बिजली पोल में मारी टक्कर, कैमूर में 10 घंटे गुल रही बिजली, उमस में तड़पते रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

पोल में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे चाट में गिरा डंफर

कैमूर के रामगढ़ थाना में बालू लदे डंपर की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गोडसरा गांव में 10 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही. उमस भरी रात में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बिजली विभाग के कर्मियों की देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई.

विज्ञापन

Bijili Supply Off : कैमूर के रामगढ़ थाना में रविवार की रात को सड़क किनारे लगा विद्युत पोल में बालू लदे डंपर की टक्कर से हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विद्युत पोल क्षतिग्रस्तसे हो गया. 200 मीटर की दूरी पर एनएच-319ए की मुख्य सड़क पर धर्मकांटा के समीप पोल के क्षतिग्रस्त होने से गोडसरा गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई. गोडसरा का फीडर नंबर सात की से बिजली सप्लाई करीब 10 घंटे तक बाधित रही. भीषण उमस के बीच पूरी रात बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

रविवार की रात करीब 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को बिना पंखे के उमस भरी रात गुजारनी पड़ी. सोमवार की सुबह भी बिजली नहीं रहने से घरों में लगे समरसेबल पंप नहीं चल सके, जिससे पानी की समस्या खड़ी हो गई. बिजली नहीं रहने का असर रोजमर्रा के घरेलू कामकाज पर भी पड़ा. स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए सुबह भोजन तैयार करने में गृहणियों को परेशानी झेलनी पड़ी.

पोल में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे चाट में गिरा डम्फर, डंफर के अंदर बालू लदा हुआ बालू | Prabhat Khabar Network
पोल में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे चाट में गिरा डंपर

सुबह तक नहीं पहुंचे विभाग के कर्मी

ग्रामीणों की नाराजगी इस बात को लेकर और बढ़ गई कि घटना के करीब 10 घंटे बाद सोमवार की सुबह आठ बजे तक मौके पर बिजली विभाग के जेई या कोई अन्य कर्मी नजर नहीं आए. हादसे के बाद सड़क किनारे बने गड्ढे में डंपर गिरा हुआ था, लेकिन उसे हटाने के लिए डंपर मालिक की ओर से भी कोई ठोस पहल नहीं की गई. ग्रामीणों के अनुसार, घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी भी नहीं दिखी. ऐसे में फीडर नंबर सात से जुड़े ग्रामीण सुबह नौ बजे तक बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे.

WATCH VIDEO: पटना में गंगा ने तोड़ा ऑल-टाइम रिकॉर्ड! गांधी घाट पर पहुंचा जलस्तर, शहर पर मंडराया बाढ़ का खतरा

समय पर बिल नहीं तो बिजली कट

गोडसरा के समाजसेवी राधेश्याम यादव, पंकज कुमार सिंह, संजय चौधरी समेत अन्य ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए. ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बिल का भुगतान समय पर नहीं होने पर विभाग उपभोक्ताओं के घरों की बिजली काटने में देर नहीं करता, वहीं बिजली आपूर्ति बाधित होने पर समस्या के समाधान में घंटों लग जाते हैं. ग्रामीणों के मुताबिक, स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं से बिजली खपत का हिसाब लिया जा रहा है, लेकिन व्यवस्था खराब होने पर विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई नहीं हो रही है.

क्षतिग्रस्त पोल को जल्द दुरुस्त कराने की मांग

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर विद्युत पोल टूटने जैसी घटना के बाद विभाग को तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत और बिजली आपूर्ति बहाल करने की कार्रवाई करनी चाहिए थी. लेकिन घंटों तक विभागीय कर्मियों के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. ग्रामीणों ने वरीय विद्युत पदाधिकारियों से मामले में तत्काल संज्ञान लेने, क्षतिग्रस्त पोल को दुरुस्त कराने और ऐसी घटनाओं के बाद त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

सासाराम में छत पर सो रहे दंपती की गोली मारकर हत्या, टॉर्च की रोशनी में नहीं दिखा हत्यारा, बाहर से बंद मिला घर का दरवाजा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन