ePaper

घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में बढ़त

Updated at : 21 Dec 2017 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में बढ़त

मुंबई: अमेरिका में कर सुधार को अंतिम मंजूरी मिलने के कारण आज शेयर बाजार में सकरात्मक रख देखने को मिला. एशियाई शेयर बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से भी बाजार में तेजी का रुख रहा. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 83.61 […]

विज्ञापन

मुंबई: अमेरिका में कर सुधार को अंतिम मंजूरी मिलने के कारण आज शेयर बाजार में सकरात्मक रख देखने को मिला. एशियाई शेयर बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से भी बाजार में तेजी का रुख रहा.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 83.61 अंक यानी 0.24 प्रतिशत बढ़ कर 33,860.99 अंक पर पहुंच गया.

इस दौरान पूंजीगत माल, धातु, स्वास्थ्य सेवा और रीयल्टी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गयी. कल के कारोबार में सेंसेक्स 59.36 अंक गिरा था.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 29.75 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़ कर 10,473.95 अंक पर खुला.

सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.93 प्रतिशत तक बढ़े.

हालांकि, बढ़ते एनपीए की वजह से बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई शुरू करने के रिजर्व बैंक के कदम से इसके शेयर 1.44 प्रतिशत गिरे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola