अच्छी बढ़त के साथ शुुरुआत के बाद बाजार में मामूली तेजी, इन्फोसिस उछला

मुंबई : कारोबार जगत की कुछ अच्छी खबरों व वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार ने आज शानदार बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन बाजार उस ऊंचाई पर कायम नहीं रहा सका. बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसक्स 150 अंक बढ़कर आज खुला, हालांकि पौने दस बजे के आसपास 36 अंक की बढ़त के साथ […]
मुंबई : कारोबार जगत की कुछ अच्छी खबरों व वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार ने आज शानदार बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन बाजार उस ऊंचाई पर कायम नहीं रहा सका. बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसक्स 150 अंक बढ़कर आज खुला, हालांकि पौने दस बजे के आसपास 36 अंक की बढ़त के साथ 32869 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इस समय पांच अंक की गिरावट के साथ 10125 अंक पर कारोबार कर रहा था.
सलिल पारेख को इन्फोसिस का नया सीइआे व एमडी नियुक्त करने के कारण इसके शेयर में दो प्रतिशत के आसपास बढ़त देखने को मिल रही है, वहीं बाॅयोकॉन के शेयर भी अच्छी खबरों के कारण हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. बाजार में आज शुरुआती कारोबार में इन्फोसिस, इंडिया बुल्स हाउसिंग, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, टाटा स्टील टॉप गेनर बने, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम, अदानी पोर्टस, बजाज फिनांस, विप्रो व सन फार्मा टॉप लूजर बने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




