बाजार में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स व निफ्टी मामूली टूटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2017 6:30 PM
मुंबई : बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 16 अंक मामूली टूट कर बंद हुआ. नवंबर महीने के वायदा विकल्प खंड में सौदों की समाप्ति तथा दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े आने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया. उत्तर कोरिया के अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) […]
मुंबई : बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 16 अंक मामूली टूट कर बंद हुआ. नवंबर महीने के वायदा विकल्प खंड में सौदों की समाप्ति तथा दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े आने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया. उत्तर कोरिया के अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण तथा अमेरिका के साथ तनाव बढ़ने की आशंका से भी धारणा प्रभावित हुई.
तीस शेयरोंवाले सेंसेक्स में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही. कारोबार के दौरान यह 33,728.81 से 33,553.12 अंक के दायरे में रहा और अंत में 15.83 अंक या 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 33,602.76 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में मंगलवारको 105.85 अंक की गिरावट आयी थी. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8.95 अंक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,361.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,392.95 से 10,345.90 अंक के दायरे में रहा.
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स ने कहा कि गुरुवारको जारी होनेवाले जीडीपी आंकड़े से पहले बाजार में सतर्क रुख के बीच यह गिरावट आयी है. अमेरिका में कर में बदलाव तथा उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण को लेकर वैश्विक स्तर पर भी मिला-जुला रुख रहा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा निवेशकों को तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक की बैठक के नतीजे का भी इंतजार है. सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में एक्सिस बैंक रहा. बैंक का शेयर 2.32 प्रतिशत नीचे आया. उसके बाद एचडीएफसी का स्थान रहा जो 1.31 प्रतिशत नीचे आया.
जिन अन्य शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी उसमें एशियन पेंट्स, एसबीआइ, टीसीएस, कोटक बैंक, डाॅ रेड्डीज, टाटा मोटर्स, हीरो मोटो काॅर्प, एनटीपीसी, सिप्ला, इंफोसिस तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं. वहीं, दूसरी तरफ विप्रो, अडाणी पोर्ट, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, बजाज आॅटो, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी तथा आइटीसी में तेजी रही. कोरिया के मिसाइल परीक्षण को लेकर वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में सतर्क रुख देखने को मिला. हांगकांग के हैंग सेंग, सिंगापुर के बाजार में जहां गिरावट रही, वहीं जापान का निक्केई तथा शंघाई कंपोजिट सूचकांक मजबूत हुए. वहीं, यूरोपीय बाजारों में फ्रैंकफर्ट तथा पेरिस सीएसी मजबूत हुए, जबकि लंदन का एफटीएसइ 0.55 प्रतिशत की गिरावट आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










