ePaper

निवेशकों अपना रहे हैं सतर्क रूख, सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद

Updated at : 29 Nov 2017 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
निवेशकों अपना रहे हैं सतर्क रूख, सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 16 अंक की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. नवंबर महीने के वायदा विकल्प खंड में सौदों की समाप्ति तथा दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकडे आने से पहले निवेशकों ने सतर्क रूख अपनाया. उत्तर कोरिया के अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण से भी धारणा प्रभावित हुई. […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 16 अंक की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. नवंबर महीने के वायदा विकल्प खंड में सौदों की समाप्ति तथा दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकडे आने से पहले निवेशकों ने सतर्क रूख अपनाया.

उत्तर कोरिया के अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण से भी धारणा प्रभावित हुई. तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट रही. कारोबार के दौरान यह 33,728.81 से 33,553.12 अंक के दायरे में रहा और अंत में 15.83 अंक या 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 33,602.76 अंक पर बंद हुआ.
सेंसेक्स में कल 10.85 अंक की गिरावट आयी थी. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8.95 अंक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,361.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,392.95 से 10,345.90 अंक के दायरे में रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola