आॅलटाइम रिकाॅर्ड स्तर पर बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स भी 250 अंक मजबूत

मुंबईः नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी शुक्रवार को 10,167 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. वहीं, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 250 अंक की बढ़त के साथ करीब दो महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गया. मुद्रास्फीति स्थिर रहने और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों में मजबूती से निवेशकों में उत्साह था, जिससे बाजार में […]
मुंबईः नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी शुक्रवार को 10,167 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. वहीं, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 250 अंक की बढ़त के साथ करीब दो महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गया. मुद्रास्फीति स्थिर रहने और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों में मजबूती से निवेशकों में उत्साह था, जिससे बाजार में तेजी आयी. घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली का सिलसिला भी जारी रहा. डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती से भी बाजार धारणा को बल मिला.
निफ्टी शुक्रवार 71.05 अंक या 0.70 फीसदी के लाभ से 10,167.45 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान इसने 10,191.90 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर को भी छुआ. इससे पहले 18 सितंबर को निफ्टी 10,153.10 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, 19 सितंबर को निफ्टी ने कारोबार के दौरान 10,178.95 अंक का रिकॉर्ड बनाया था. यह रिकॉर्ड भी शुक्रवार टूट गया.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज सकारात्मक रुख से खुलने के बाद अंत में 250.47 अंक या 0.78 फीसदी के लाभ से 32,432.69 अंक पर बंद हुआ. दो अगस्त के बाद यह इसका सबसे ऊंचा बंद स्तर है. गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स 348 अंक चढ़ा था. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में 618.47 अंक या 1.94 फीसदी तथा निफ्टी में 187.75 अंक या 1.88 फीसदी का लाभ रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




