ePaper

रिकवरी के मूड में बाजार, पौने प्रतिशत की मजबूती, आइटी शेयर गिरे

Updated at : 30 Aug 2017 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
रिकवरी के मूड में बाजार, पौने प्रतिशत की मजबूती, आइटी शेयर गिरे

मुंबई : मंगलवार को गिरावट के साथ बाजार बंद होने के बाद आज वह हरे निशान पर खुला है. भारतीय शेयर बाजार के दोनों अहम सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने आज अच्छी बढ़ात बनायी है. सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 200 अंक की बढ़त पर है, जबकि निफ्टी 50 अंक चढ़ कर 9750 अंक पर […]

विज्ञापन

मुंबई : मंगलवार को गिरावट के साथ बाजार बंद होने के बाद आज वह हरे निशान पर खुला है. भारतीय शेयर बाजार के दोनों अहम सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने आज अच्छी बढ़ात बनायी है. सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 200 अंक की बढ़त पर है, जबकि निफ्टी 50 अंक चढ़ कर 9750 अंक पर कारोबार कर रहा था. अदानी पोर्ट आज टॉप गेनर बना है. वहीं, सवा दस बजे के करीब सेंसेक्स 227 अंक चढ़ कर 31, 615 अंक पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 77 अंक चढ़ कर 9873 अंक पर कारोबार कर रहा है. दोनों अहम सूचकांक पौने प्रतिशत मजबूत हैं.

निफ्टी पर आज आइओसी, हिंडाल्को, अरविंदो फार्मा, वेेदांता लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट टॉप गेनर हैं. इनके शेयर तीन से पौने दो प्रतिशत तक चढ़े हैं. वहीं, एचसीएल टेक, जी लिमिटेड, टेक महिंद्रा, टीसीएस और पॉवर ग्रिड टॉप लूजर हैं. इनके शेयर पौने प्रतिशत से एक चौथाई प्रतिशत तक गिरे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola