ePaper

सेंसेक्स निफ्टी में शानदार बढ़त, इन्फोसिस की नयी लीडरशिप से बाजार झूमा

Updated at : 28 Aug 2017 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी में शानदार बढ़त, इन्फोसिस की नयी लीडरशिप से बाजार झूमा

मुंबई : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स ने शुरुआती सत्र में ही अच्छी बढ़त हासिल की. सुबह पौने दस बजे के करीब सेंसेक्स 125 अंक की बढ़त के साथ 31722 व निफ्टी 35 अंक की बढ़त के साथ 9892 अंक पर कारोबार कर रहा है. आज बाजार में सबसे अच्छी बढ़त दिग्गज […]

विज्ञापन

मुंबई : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स ने शुरुआती सत्र में ही अच्छी बढ़त हासिल की. सुबह पौने दस बजे के करीब सेंसेक्स 125 अंक की बढ़त के साथ 31722 व निफ्टी 35 अंक की बढ़त के साथ 9892 अंक पर कारोबार कर रहा है. आज बाजार में सबसे अच्छी बढ़त दिग्गज इन्फाेसिस ने बनायी.इन्फोसिस के नये प्रमुख नंदन निलेकणि बनाये गये हैं.बाजारकीभी पहले ही अपेक्षा थी कि उन्हें नया चीफ बनाया जाये. इसके अलावा अरविंदो फार्मा, अदानी पोर्ट, एनटीपीसी, सन फार्मा ने सबसे अच्छी बढ़त बनायी है. इन कंपनियों के शेयर तीन से डेढ़ प्रतिशत की बढ़त पर हैं.

जबकि पॉवर ग्रिड, बीपीसीएल, टीसीएस, बजाज ऑटो, डॉ रेड्डी सबसे अधिक गिरने वाले दिग्गज शेयर हैं. इनके शेयरों में 1.65 प्रतिशत से आधे प्रतिशत की गिरावट आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola