निफ्टी रिकाॅर्ड से फिसलकर 9,950 पर खुला, सेंसेक्स में भी 150 अंकों की गिरावट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2017 10:21 AM
मुंबर्इः घरेलू शेयर बाजारों ने बुधवार को कमजोरी के साथ शुरुआत की. नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी रिकाॅर्ड 10,000 के स्तर से एक बार फिर नीचे आ गया है. सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.5 फीसदी की कमजोरी आयी है. कमजोरी के इस माहौल में निफ्टी 9,950 के नीचे फिसल गया है, जबकि सेंसेक्स भी […]
मुंबर्इः घरेलू शेयर बाजारों ने बुधवार को कमजोरी के साथ शुरुआत की. नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी रिकाॅर्ड 10,000 के स्तर से एक बार फिर नीचे आ गया है. सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.5 फीसदी की कमजोरी आयी है. कमजोरी के इस माहौल में निफ्टी 9,950 के नीचे फिसल गया है, जबकि सेंसेक्स भी 32,000 के नीचे आकर कारोबार शुरू किया. उधर, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार बिकवाली का माहौल बना हुआ है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 1 फीसदी लुढ़क गया है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक में भी 1 फीसदी की कमजोरी आयी है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.9 फीसदी टूटा है.
इस खबर को भी पढ़ेंः सेंसेक्स ने आज फिर कायम किया नया रिकाॅर्ड, 32,000 के स्तर को किया पार
फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 150 अंक यानि 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 31,865 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 44 अंक यानि 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 9935 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी 0.6 फीसदी गिरकर 24,450 के स्तर पर आ गया है.
बाजार में धातु क्षेत्र को छोड़कर करीब सभी क्षेत्रों के सूचकांकों में गिरावट का माहौल बना है. फार्मा, बैंकिंग, एफएमसीजी, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हावी है. हालांकि, निफ्टी का धातु सूचकांक 1 फीसदी मजबूत हुआ है.
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में सन फार्मा, अरविंदो फार्मा, बीएचईएल, इंडियाबुल्स हाउसिंग, डॉ रेड्डीज, टाटा पावर, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक 3.1-1 फीसदी तक टूटे हैं. हालांकि, दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को, वेदांता, इंफोसिस, एनटीपीसी, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटो और अदानी पोर्ट्स 3-0.3 फीसदी तक बढ़े हैं.
मिडकैप शेयरों में टाटा केमिकल्स, अडाणी इंटरप्राइजेज, बर्जर पेंट्स, ग्लेनमार्क और यूपीएल 4.25-2.2 फीसदी तक गिरे हैं. हालांकि, मिडकैप शेयरों में नाल्को, एनएलसी इंडिया, जेएसपीएल, 3एम इंडिया और जेएसडब्ल्यू स्टील 3.3-0.15 फीसदी तक चढ़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










