रेपो रेट में कटौती के बाद सेंसेक्स व निफ्टी रिकॉर्ड स्तर से फिसले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2017 6:12 PM
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 98 अंक टूटकर रिकॉर्ड स्तर से फिसलकर 32,477 अंक पर आ गया. रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में चौथाई प्रतिशत की कटौती करने के फैसले से भी निवेशकों में उत्साह का संचार नहीं हो पाया. इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स ने लगातार रिकॉर्ड स्तर हासिल […]
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 98 अंक टूटकर रिकॉर्ड स्तर से फिसलकर 32,477 अंक पर आ गया. रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में चौथाई प्रतिशत की कटौती करने के फैसले से भी निवेशकों में उत्साह का संचार नहीं हो पाया. इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स ने लगातार रिकॉर्ड स्तर हासिल किया था. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.15 अंक के नुकसान से रिकाॅर्ड स्तर से फिसलकर 10,081.50 अंक पर आ गया.
ब्रोकरों ने कहा कि रेपो दर को घटा करछह प्रतिशत पर लाने का केंद्रीय बैंक का निर्णय बाजार उम्मीदों के अनुरूप रहा. अक्तूबर, 2016 के बाद यह नीतिगत दरों में पहली कटौती है. अब ब्याज दरें छह साल के निचले स्तर पर आ गयी हैं. इसके अलावा नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में कोई बदलाव नहीं किये जाने का भी बाजार पर असर रहा.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरोंवाला सेंसेक्स सुबह के कारोबार में रिकॉर्ड स्तर से नीचे आने के बाद 32,394.89 अंक के निचले स्तर तक आया. अंत में सेंसेक्स 98.43 अंक या 0.30 प्रतिशत के नुकसान से 32,476.74 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी 10,137.85 अंक के नये उच्चस्तर को छूने के बाद एक समय 10,054.20 अंक के निचले स्तर तक आया. अंत में निफ्टी 33.15 अंक या 0.33 प्रतिशत के नुकसान से 10,081.50 अंक पर बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










