फार्मा, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 73 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

मुंबई : कुछ प्रमुख कंपनियों के निराशाजनक तिमाही नतीजों के बीच फार्मा, बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 73 अंक नीचे आ गया. तीस शेयरोंवाला सेंसेक्स 73.42 अंक या 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 32,309.88 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स और भी […]
मुंबई : कुछ प्रमुख कंपनियों के निराशाजनक तिमाही नतीजों के बीच फार्मा, बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 73 अंक नीचे आ गया. तीस शेयरोंवाला सेंसेक्स 73.42 अंक या 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 32,309.88 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स और भी नीचे आ गया था पर अंतिम घंटे में लिवाली का सिलसिला लौटने से यह अपने शुरुआती नुकसान को कुछ कम करने में सफल रहा. नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी 6.05 अंक या 0.06 प्रतिशत के नुकसान से 10,014.50 अंक पर आ गया.
कारोबार के दौरान फार्मा कंपनी रेड्डीज लैब, ल्यूपिन और सनफार्मा के शेयर छह प्रतिशत तक नीचे आ गये. इससे एक समय निफ्टी 10,000 अंक से नीचे 9,944.50 अंक पर आ गया था. अन्य कंपनियों में आइसीआइसीआइ बैंक का शेयर 3.6 प्रतिशत टूट गया. बैंक के नतीजे निवेशकों में उत्साह का संचार नहीं कर पाये. हीरो मोटोकाॅर्प, एक्सिस बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में भी गिरावट आयी. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 280.99 अंक या 0.87 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि निफ्टी में 99.25 अंक या एक प्रतिशत का लाभ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




