बेहतर तिमाही नतीजों से सेंसेक्स का नया रिकाॅर्ड, निफ्टी भी दस हजार के करीब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2017 6:36 PM
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को नये रिकॉर्डस्तर 32,245.87 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 9,966.40 अंक के नये रिकॉर्ड पर बंद हुआ. बेहतर तिमाही नतीजों से तेल एवं गैस, बैंकिंग, आइटी और एफएमसीजी शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आयी. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरोंवाला […]
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को नये रिकॉर्डस्तर 32,245.87 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 9,966.40 अंक के नये रिकॉर्ड पर बंद हुआ. बेहतर तिमाही नतीजों से तेल एवं गैस, बैंकिंग, आइटी और एफएमसीजी शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आयी.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरोंवाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 32,320.86 अंक के स्तर को छू गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज, आइटीसी और टीसीएस के शेयरों में जोरदार बढ़त रही. अंत में सेंसेक्स 216.98 अंक या 0.68 प्रतिशत के लाभ से 32,245.87 अंक पर बंद हुआ जो इसके उच्चम बंद का एक नया रिकॉर्ड है. निफ्टी भी कारोबार के दौरान अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 9,982.05 अंक के नये रिकॉर्ड पर पहुंचा. अंत में यह 51.15 अंक के लाभ से 9,966.40 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ.
बेहतर तिमाही नतीजों से रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर एक समय अपने 52 सप्ताह के शीर्ष स्तर पर पहुंचा. अंत में यह 1.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. एचडीएफसी बैंक के शुद्ध लाभ में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. बैंक का शेयर सोमवार को 1.83 प्रतिशत चढ़ गया. अन्य कंपनियों में भारती एयरटेल, आइटीसी, टीसीएस, विप्रो, इन्फोसिस, आइसीआइसीआई बैंक और एसबीआइ के शेयरों में 2.20 प्रतिशत तक की बढ़त रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










