ePaper

सेंसेक्स ने आज फिर कायम किया नया रिकाॅर्ड, 32,000 के स्तर को किया पार

Updated at : 13 Jul 2017 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स ने आज फिर कायम किया नया रिकाॅर्ड, 32,000 के स्तर को किया पार

मुंबर्इः खुदरा महंगार्इ दर में आयी गिरावट की वजह से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में गुरुवार को घरेलू बाजारों में सेंसेक्स ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड कायम करते हुए पहली बार 32,000 के स्तर को पार किया है, जबकि निफ्टी 9875 के ऊपर पहुंचने में कामयाब रहा. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 […]

विज्ञापन

मुंबर्इः खुदरा महंगार्इ दर में आयी गिरावट की वजह से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में गुरुवार को घरेलू बाजारों में सेंसेक्स ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड कायम करते हुए पहली बार 32,000 के स्तर को पार किया है, जबकि निफ्टी 9875 के ऊपर पहुंचने में कामयाब रहा. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुख देखा जा रहा है.

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.5 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक भी 0.5 फीसदी तक मजबूत हुआ है. उधर, बैंक निफ्टी भी 0.6 फीसदी की तेजी के साथ 23,839 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 212 अंक यानि 0.7 फीसदी तक की तेजी के साथ 32,017 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 60 अंक यानि 0.6 फीसदी बढ़कर 9,876.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एक्सिस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग और एनटीपीसी 1.6-1.1 फीसदी तक बढ़े हैं. हालांकि, दिग्गज शेयरों में भारती इंफ्रा, आईओसी, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.4-0.4 फीसदी तक गिरे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola