आर्इटी शेयरों में दबाव से 25 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 9665 के आसपास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2017 10:00 AM
मुंबर्इः आर्इटी क्षेत्र में दुनिया की दिग्गज कंपनियों में शुमार माइक्रोसाॅफ्ट की आेर से नौकरियों में छंटनी किये जाने की खबर के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का रुख बना हुआ है. आर्इटी शेयरों का दबाव में आ जाने की वजह से शुरुआती कारोबार में बीएसर्इ के प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में […]
मुंबर्इः आर्इटी क्षेत्र में दुनिया की दिग्गज कंपनियों में शुमार माइक्रोसाॅफ्ट की आेर से नौकरियों में छंटनी किये जाने की खबर के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का रुख बना हुआ है. आर्इटी शेयरों का दबाव में आ जाने की वजह से शुरुआती कारोबार में बीएसर्इ के प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 25 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी है. कारोबार की शुरुआत में 0.1 फीसदी लुढ़ककर सेंसेक्स 31,350 अंक पर देखा गया, जबकि एनएसर्इ का निफ्टी 9,665 अंक के आसपास कारोबार कर रहा था.
कारोबार की शुरुआत में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सुस्ती का माहौल बना हुआ है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.1 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक की चाल सपाट है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक में 0.1 फीसदी की बढ़त दिख रही है. आईटी और प्राइवेट बैंक शेयरों में थोड़ा दबाव नजर आ रहा है. निफ्टी के आईटी सूचकांक में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज देखी जा रही है. हालांकि, फार्मा, पीएसयू बैंक और पावर शेयरों में खरीदारी आयी है. निफ्टी के फार्मा सूचकांक में 0.9 फीसदी और पीएसयू बैंक सूचकांक में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी है.
फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 25 अंकों की गिरावट के साथ 31,345 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 8 अंक गिरकर 9,666.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में ल्यूपिन, डॉ रेड्डीज, बीपीसीएल, भारती एयरटेल, सिप्ला और महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.2-0.5 फीसदी तक उछले हैं. हालांकि, दिग्गज शेयरों में एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारती इंफ्राटेल, एशियन पेंट्स, आईटीसी, बीएचईएल और टाटा मोटर्स 1.1-0.6 फीसदी तक गिरे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










