शुरुआती कारोबार में 185 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 9550 के आसपास

मुंबर्इः घरेलू बाजार में चौतरफा खरीदारी के माहौल की वजह से बीएसर्इ का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 185 अंकों की बढ़त के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. वहीं, निफ्टी भी करीब 58 अंक मजबूत होकर 9550 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है. बाजार की इस बढ़त को बैंकिग, ऑटो और मेटल शेयर […]
मुंबर्इः घरेलू बाजार में चौतरफा खरीदारी के माहौल की वजह से बीएसर्इ का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 185 अंकों की बढ़त के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. वहीं, निफ्टी भी करीब 58 अंक मजबूत होकर 9550 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है. बाजार की इस बढ़त को बैंकिग, ऑटो और मेटल शेयर बाजार को सबसे ज्यादा मजबूती प्रदान रहे हैं. इसके अलावा, उपभोक्ता वस्तु, रियल इस्टेट, ऊर्जा, आैर बुनियादी ढांचा कंपनियों के शेयरों में मजबूती के साथ कारोबार किया जा रहा है. हालांकि, कारोबार के इस दौरान फार्मा शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है, जिसके चलते निफ्टी का फार्मा सूचकांक 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 185 अंक यानि 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 31000 के स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 58 अंक यानि 0.62 फीसदी की मजबूती के साथ 9550 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है. दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है.
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं, बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 15295 के स्तर के आसपास नजर आ रहा है. इसके साथ ही तेल एवं गैस शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है, जिसके चलते बीएसई का तेल एवं गैस सूचकांक 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




