टीडीएस आैर टीसीएस के टलने के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 31,210 के आसपास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2017 10:25 AM

विज्ञापन

मुंबर्इः सरकार की आेर से सोमवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए र्इ-काॅमर्स कंपनियों को टीडीएस आैर टीसीएस के साथ पंजीकरण से छूट दिये जाने के बाद मंगलवार को शेयर बाजारों में तेजी का रुख देखा जा रहा है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स […]

विज्ञापन

मुंबर्इः सरकार की आेर से सोमवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए र्इ-काॅमर्स कंपनियों को टीडीएस आैर टीसीएस के साथ पंजीकरण से छूट दिये जाने के बाद मंगलवार को शेयर बाजारों में तेजी का रुख देखा जा रहा है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में तेजी नजर आ रही है. निफ्टी 9590 के आसपास नजर आ रहा है, जबकि सेंसेक्स 31210 के आसपास दिखाई दे रहा है. बाजार में दिग्गज शेयरों में भले ही तेजी दिख रही हो, लेकिन स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में सुस्ती नजर आ रही है.

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 70 अंक यानि 0.23 फीसदी की मजबूती के साथ 31210 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 15 अंक यानि 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 9590 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.04 फीसदी गिरकर 15375 के आसपास पहुंच गया है. वहीं, बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.26 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है. बीएसई के ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी कमजोरी नजर आ रही है और ये 0.12 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है.

एफएमसीजी, फार्मा, मेटल और रियल्टी शेयरों में खरीदारी से बाजार में मजबूती देखने को मिल रहा है. निफ्टी का एफएमसीजी सूचकांक 1.15 फीसदी चढ़ गया है, जबकि निफ्टी के फार्मा सूचकांक में 0.60 फीसदी और मेटल सूचकांक में 0.42 फीसदी और रियल्टी सूचकांक में 0.32 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी है. वहीं, बैंक शेयरों में सुस्ती नजर आ रही है. बैंक निफ्टी 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 23515 के आसपास नजर आ रहा है.

हालांकि, आईटी, पीएसयू बैक और एनर्जी शेयरों में कमजोरी आयी है. निफ्टी का पीएसयू बैंक सूचकांक 1.6 फीसदी, आईटी सूचकांक 0.13 फीसदी और एनर्जी सूचकांक 0.17 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola