एशियार्इ बाजारों में मिले-जुले रुख से सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी 9,600 अंक के आसपास

मुंबर्इः एशियार्इ बाजारों में मिले-जुले रुख की वजह से शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में बीएसर्इ का प्रमुख संवेदी सूचकांक में 66.32 अंकों की मामूली बढ़त देखी जा रही है. बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स 31,142.05 अंकों पर कारोबार कर रहा है. वहीं, 26.40 अंकों की बढ़त के साथ नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक […]
मुंबर्इः एशियार्इ बाजारों में मिले-जुले रुख की वजह से शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में बीएसर्इ का प्रमुख संवेदी सूचकांक में 66.32 अंकों की मामूली बढ़त देखी जा रही है. बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स 31,142.05 अंकों पर कारोबार कर रहा है. वहीं, 26.40 अंकों की बढ़त के साथ नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 9,604.45 अंक के आसपास करोबार कर रहा है. शुरुआती कारोबार के दौरान दिग्गज कंपनियों एचडीएफसी बैंक आैर टाटा मोटर्स के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है, जबकि इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी आैर एशियन पेंट्स के शेयर दबाव में देखे जा रहे हैं. इसके साथ ही, मिडकैप आैर स्माॅलकैप सूचकांकों में करीब 0.4 फीसदी की बढ़त भी देखी जा रही है.
शेयर बाजारों के अलावा भारतीय मुद्रा बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपये ने गिरावट के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में रुपया गुरुवार के बंद के मुकाबले करीब 12 पैसे टूटकर 64.66 रुपये प्रति डाॅलर की दर से खुला. गुरुवार को रुपया 30 मर्इ के निचले स्तर 64.54 रुपये प्रति डाॅलर पर गिरकर बंद हुआ था.
एचडीएफसी बैंक के आशुतोष रैना का कहना है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की आेर से जारी बैलेंस शीट का असर रुपये पर भी देखा जा सकता है. गुरुवार को भारतीय मुद्रा बाजार में रुपया 64.40 रुपये प्रति डाॅलर से लेकर 64.70 रुपये प्रति डाॅलर के स्तर पर पहुंच सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




