फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय समीक्षा बैठक की आस में सपाट होकर खुला सेंसेक्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2017 10:00 AM
मुंबर्इः अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की आेर से होने वाली दो दिवसीय समीक्षा बैठक की वजह से निवेशकों ने सतर्कता बरत ली है. इस कारण वैश्विक बाजारों समेत एशियार्इ बाजारों में सतर्कता के रुख से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को सेंसेक्स सपाट होकर खुला. बंबर्इ स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक बुधवार […]
मुंबर्इः अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की आेर से होने वाली दो दिवसीय समीक्षा बैठक की वजह से निवेशकों ने सतर्कता बरत ली है. इस कारण वैश्विक बाजारों समेत एशियार्इ बाजारों में सतर्कता के रुख से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को सेंसेक्स सपाट होकर खुला. बंबर्इ स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक बुधवार को 28.79 अंक बढ़कर खुला आैर एनएसर्इ का प्रमुख सूचकांक निफ्टी मामूली सी बढ़त के साथ 9,609.75 अंक पर कारोबार कर रहा है. शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्री, आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक, टीसीएस, इंफोसिस, ल्यूपिन आैर डाॅ रेड्डी लैब्स के शेयरों में तेजी देखी गयी, जबकि एशियन पेंट्स एचडीएफसी, आर्इटीसी, एचडीएफसी बैंक आैर टाटा स्टील के शेयरों ने गिरावट के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की.
इस खबर को भी पढ़ेंः बाजार में बिकवाली से शुरुआती कारोबार में 100 अंक टूटा सेंसेक्स
शेयर बाजारों में बने दबाव की वजह से वीडियोकाॅन, भूषण स्टील आैर इलेक्ट्रोस्टील के शेयरों में करीब पांच फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि हैक्सावेयर करीब चार फीसदी तक गिरकर कारोबार कर रहा है. वहीं, सेबी की आेर से जांच किये जाने की खबर से रेमंड के शेयर करीब तीन फीसदी तक टूट गये हैं. हालांकि, शेयर बाजारों में सतर्कता के रुख के बीच मुद्रा बाजार में रुपया भी सपाट होकर अपना कारोबार कर रहा है. मंगलवार के 64.33 रुपये प्रति डाॅलर के मुकाबले बुधवार को रुपया करीब 64.34 रुपये प्रति डाॅलर की दर पर खुला. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि एशियार्इ बाजारों के मिले-जुले रुख के कारण घरेलू बाजार में बदलाव आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










