संजीव कुमार ने थामा तेजस्वी का हाथ, JDU से लंबे समय से चल रहे थे नाराज, क्या इस विधानसभा का बदलेगा समीकरण

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Oct 2025 5:29 PM

विज्ञापन

संजीव कुमार

Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड विधायक डॉ. संजीव कुमार के राजद में शामिल होने की घोषणा से परबत्ता की राजनीति में भूचाल आ गया है. सवर्ण नेता के रूप में उनकी पहचान से एनडीए के वोट बैंक पर असर पड़ सकता है. अब NDA में परबत्ता सीट के बंटवारे को लेकर ऊहापोह की स्थिति बन गई है. इस सीट पर भाजपा और लोजपा-आर दोनों दावेदारी पेश कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Politics: जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार के राजद में शामिल होने की घोषणा ने बिहार की राजनीति गरमा गई है. इस फेरबदल से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर परबत्ता सीट के बंटवारे को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. खगड़िया में भाजपा के पास फिलहाल में कोई विधानसभा सीट नहीं है, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सीट उसके खाते में जा सकती है. चिराग पासवान की लोजपा (आर) भी इस पर अपनी दावेदारी जता रही है. इसके अलावा जदयू भी इस सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.

लंबे समय से चल रहे थे नाराज

संजीव कुमार के राजद में जाने के कयास लंबे समय से लगाए जा रहे थे. पार्टी नेतृत्व से उनकी नाराजगी खुलकर सामने आ गई थी. हाल ही में, जब सीएम नीतीश कुमार पूर्व सीएम सतीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा के अनावरण के लिए परबत्ता आए थे तब भी विधायक संजीव कुमार नहीं आये थे. इससे नाराजगी की खबर को और बल मिला. वह लगातार पार्टी की नीतियों की आलोचना भी कर रहे था.

स्वाभिमान से समझौता नहीं करने की बात कही थी

भूमिहार जाति से आने वाले संजीव कुमार लगातार यह आरोप लगा रहे थे कि पार्टी में उनकी अनदेखी हो रही है. 2024 में जब सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया था तब कुमार का नाम विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में सामने आया था. इसे लेकर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने उन्हें नोटिस भी जारी किया था. संजीव कुमार बार-बार स्वाभिमान से समझौता न करने की बात भी कह रहे थे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किसकी दावेदारी मजबूत

संजीव कुमार के जदयू छोड़ने के बाद परबत्ता सीट पर भाजपा की दावेदारी मजबूत हो गई है. पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को खगड़िया जिले में एक भी सीट नहीं मिली थी, इसलिए यह सीट उसके लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी परबत्ता सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. 2015 के विधानसभा चुनाव में डॉ. संजीव कुमार के पिता आरएन सिंह ने भाजपा के रामानुज चौधरी को बड़े अंतर से हराया था. अगले कुछ दिनों में यह पता चल जायेगा कि राजग में यह सीट किसके खाते में जाती है और कौन सा चेहरा यहां से चुनाव लड़ता है.

इसे भी पढ़ें: NDA और महागठबंधन से आगे निकली जन सुराज, पीके 9 अक्टूबर को जारी करेंगे उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन