Bihar Election: बिहार में साझा घोषणापत्र लाने की तैयारी, पटना में महागठबंधन की 30 जून को बैठक
Published by : Ashish Jha Updated At : 30 Jun 2025 6:55 AM
Bihar Election: इंडिया गठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र (साझा संकल्प पत्र उपसमिति) की पहली बैठक 30 जून को होने जा रही है. महागठबंधन की एक बैठक तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर भी आयोजित होगी. 30 जून को महागठबंधन की पांचवी बैठक होगी.
Bihar Election: पटना. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन यानी महागठबंधन चुनावी घोषणा पत्र बनाने की प्रक्रिया में जुट गया है. इंडिया गठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र (साझा संकल्प पत्र उपसमिति) की पहली बैठक 30 जून को होने जा रही है. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में होनेवाली इस बैठक में विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन किन- किन मुद्दों पर चुनावी मैदान में जाएगी, इसका साझा घोषणा पत्र तैयार करने पर चर्चा होगी.
ये लोग बनायेंगे साझा घोषणापत्र
उपसमिति के सदस्यों में राजद से सांसद प्रो मनोज झा और सुधाकर सिंह, प्रो अनवर पाशा व प्रो सुबोध मेहता, कांग्रेस से अमिताभ दूबे, करुणा सागर व शिवजतन ठाकुर, भाकपा माले से मीना तिवारी व प्रो अभ्युदय, माकपा से सर्वोदय शर्मा, वीआईपी से प्रो दिनेश सहनी व नुरूल होदा, भाकपा से प्रो एम जब्बार आलम व राम बाबू कुमार हैं.
तेजस्वी के घर पर होगी एक अहम बैठक
महागठबंधन की एक बैठक तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर भी आयोजित होगी. 30 जून को महागठबंधन की पांचवी बैठक होगी. इस बैठक की अध्यक्षता कॉर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन तेजस्वी यादव करेंगे. इस महागठबंधन की बैठक में गठबंधन के सभी दल के प्रमुख नेता शामिल होंगे. बैठक का मुख्य एजेंडा सीट शेयरिंग का फार्मूला और बिहार में हो रहा मतदाता पुनरीक्षण है.
कांग्रेस ने नियुक्त किये 58 पर्यवेक्षक
महागठबंधन के साथी चुनाव को लेकर रणनीति बनायेंगे. यह बैठके तेजस्वी यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड में होगी. इसके साथ ही महागठबंधन की सहयोगी पार्टी कांग्रेस भी चुनाव को लेकर काफी एक्शन मोड में दिख रही है. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राज्य में पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर) की नियुक्ति कर दी है. पार्टी ने कुल 58 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. इसमें राजस्थान के कई नेताओं को बिहार चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










