Bihar Election 2nd Phase Voting: स्वेटर पहन और शॉल ओढ़कर वोटर्स पहुंचे मतदान करने, तस्वीरों में देखिये सुबह-सुबह बूथों का नजारा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 11 Nov 2025 8:05 AM
बिहार चुनाव
Bihar Election 2nd Phase Voting: सेकंड फेज की वोटिंग शुरू हो गई है. सुबह-सुबह पोलिंग बूथों की तस्वीरें आई, जिसमें देखा जा सकता है कि सुबह-सुबह सिहरन वाली ठंड के बीच वोटर्स शॉल ओढ़कर और स्वेटर पहनकर लाइन में खड़े हो गये हैं. वोट डालने को लेकर उनमें उत्साह देखा गया.
Bihar Election 2nd Phase Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दूसरे फेज की वोटिंग शुरू हो गई है. सुबह-सुबह पोलिंग बूथों पर वोटर्स का उत्साह देखा गया. सुबह के वक्त सिहरन वाली ठंड के बावजूद वोटर्स स्वेटर पहनकर और शॉल ओढ़कर लंबी लाइन में खड़े दिखें. वोट डालने को लेकर उनमें जबरदस्त उत्साह देखा गया.
किशनगंज के कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 253 और 254 पर सुबह-सवेरे वोटर्स की लंबी लाइन लगी. स्वेटर पहनकर और शॉल ओढ़कर पुरूष और महिलाएं लाइन में खड़ी दिखीं.

कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 137 मध्य विद्यालय कधार पर वोट डालने के लिये महिलाओं की लंबी लाइन दिखी.

पूर्णिया विधानसभा की बात करें तो, बूढ़े-बुजुर्ग भी सुबह-सुबह मतदान करने पहुंचे. वोटिंग को लेकर उनमें गजब का जोश दिखा.

जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 287 आदर्श मध्य विद्यालय उंटा मतदान केंद्र पर बुजुर्ग मतदाता मोहुदिन अंसारी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा मतदाता को सम्मानित किया गया.
Also Read: Bihar Election 2025 Phase 2 Voting Live

झाझा विधानसभा के सिमुलतला मतदान केंद्र की तस्वीरें आई. जिसमें महिलाओं का जोश देखा गया.

Also Read: आज 11 नवंबर को वोट डालना क्यों जरूरी? युवाओं के लिए ये हैं 10 स्मार्ट कारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










