यमराज से हुई सीधी भिड़ंत! साहिबगंज रोड पर ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, दो घरों के बुझ गये चिराग

Updated:
विज्ञापन
Sahibganj Road Accident Today

दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा के पास लगी लोगों की भीड़

Sahibganj Road Accident Today: साहिबगंज के बरहरवा में जीवनपुर गांव के पास ई-रिक्शा और जुगाड़ वाली गाड़ी की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी है. मृतकों में 15 साल का चालक और एक 60 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं. पुलिस ने अवैध लकड़ी लदी गाड़ी को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

Sahibganj Road Accident Today, साहिबगंज (विकास जायसवाल): साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गयी. यह हादसा कोटालपोखर और पश्चिम बंगाल के फरक्का को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जीवनपुर गांव के पास हुआ, जहां एक ई-रिक्शा और जुगाड़ वाली गाड़ी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.

तेज रफ्तार के कारण हुई टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विक्रमपुर निवासी 15 वर्षीय अजीजुर शेख (पिता-अब्दुल सलाम) ई-रिक्शा चला रहा था. उनकी गाड़ी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी लगभग 60 वर्षीय पोटला पहाड़िया सवार थे. दोनों पश्चिम बंगाल के चादौड़ इलाके से लौट रहे थे. इस दौरान जीवनपुर गांव के पास सामने से अवैध लकड़ी लादकर आ रही एक जुगाड़ वाली गाड़ी से उनकी सीधी टक्कर हो गयी. बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण ये हादसा हुआ.

Also Read: रंगे हाथ धर ली गईं मैडम: रांची ACB ने घूसखोर पंचायत सचिव को गुमला में दबोचा, 2026 की छठी बड़ी कार्रवाई

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत


घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए कोटालपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने जुगाड़ वाली गाड़ी जब्त की


घटना की सूचना मिलते ही कोटालपोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त जुगाड़ गाड़ी को जब्त कर थाने ले आई. थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी जा रही है तथा पूरे मामले की जांच जारी है.

Also Read: जमीन रजिस्ट्री पोर्टल खुलने में दिक्कत, झारखंड विधानसभा में उठा मुद्दा तो मंत्रीजी ने दिया समाधान का भरोसा

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola