उधवा में हर्षोल्लास के साथ हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा

Updated:
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उधवा प्रखंड में धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया गया. विभिन्न गांवों और बाजार क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. लोगों ने अपने वाहनों और मशीनरी उपकरणों की सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उधवा :उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को शिल्प और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ की गई. इस दौरान विभिन्न गांवों और बाजार क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा की. पूजा को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया.

विज्ञापन

कई गांवों में स्थापित की गई प्रतिमा

प्रखंड के उधवा, मोहनपुर, कटहलबाड़ी, श्रीधर दियारा, अमानत दियारा, बेगमगंज, राधानगर, मसना, केलाबाड़ी सहित अन्य गांवों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई. कई स्थानों पर स्थानीय लोगों और युवाओं के सहयोग से पूजा पंडाल तैयार किए गए थे. पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था.

वाहनों और मशीनरी उपकरणों की हुई पूजा

विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही लोग अपने साइकिल, मोटरसाइकिल, ऑटो, टोटो, ट्रैक्टर आदि वाहनों तथा विभिन्न मशीनरी उपकरणों की साफ-सफाई में जुटे रहे. वाहनों और मशीनरी की सफाई के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और कार्यों में सफलता की कामना की.

दुकानों और वर्कशॉप में भी हुई पूजा

इसके अलावा दुकानों, गैराज, वर्कशॉप तथा अन्य प्रतिष्ठानों में भी विशेष रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola