पांच लाख रुपये के लेनदेन का विवाद पहुंचा थाने, एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी सत्यजीत साहा उर्फ़ फुचवा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोटालपोखर थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पांच लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में यह घटना हुई है, जिसमें पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा। साहिबगंज जिला अंतर्गत कोटालपोखर थाना पुलिस ने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार कांड संख्या 60/26 के नामजद आरोपी सत्यजीत साहा उर्फ फुचुआ, पिता सुधीर साहा को गिरफ्तार किया गया है. वहीं मामले के अन्य आरोपी नवजीत साहा उर्फ माना और उसका भाई निताई साहा फरार बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पांच लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद

मामले को लेकर राजमहल थाना क्षेत्र के लखन राजवंशी ने कोटालपोखर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार, व्यापार के नाम पर पांच लाख रुपये लेने तथा रुपये वापस मांगने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था. आरोप है कि रुपये मांगने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई.

तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

शिकायत के आधार पर कोटालपोखर थाना पुलिस ने नवजीत साहा उर्फ माना, सत्यजीत साहा एवं निताई साहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सत्यजीत साहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola