राजमहल से शुरू हुआ भक्तों का तीर्थ सफर, वैष्णो देवी समेत कई धार्मिक स्थलों के करेंगे दर्शन
बस को रवाना करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network
राजमहल से मां वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा का शुभारंभ हुआ है. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जय माता दी ट्रैवल्स ने राजमहल से एक विशेष बस सेवा शुरू की है. यह बस भक्तों को वैष्णो देवी सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी.
राजमहल : मां वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा के लिए राजमहल से जय माता दी ट्रैवल्स के माध्यम से विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बस को राजमहल रेलवे स्टेशन चौक से रवाना किया गया. पुरोहित राजेश पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करायी. इसके बाद अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, स्टेशन अधीक्षक डीके साहा और अग्निशमन पदाधिकारी सुमन कुमार ने झंडा दिखाकर बस को रवाना किया.
कई धार्मिक स्थलों का होगा दर्शन
ट्रैवल्स के संचालक जनार्दन कुमार ने बताया कि बस यात्रा के दौरान राजगीर कुंड स्नान, काशी, प्रयागराज संगम, अक्षय वट, लेटा हनुमान, मैहर देवी, सीहोर कांबेश्वर धाम, उज्जैन महाकाल, वृंदावन, मथुरा कंस्कारा, गोवर्धन पर्वत, चामुंडा देवी, इस्कॉन मंदिर, पंजाब अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग होते हुए जम्मू-कटरा स्थित मां वैष्णो देवी पहुंचेगी.
हरिद्वार और काशी में भी धार्मिक कार्यक्रम
मां वैष्णो देवी के दर्शन के उपरांत यात्रियों को हरिद्वार में गंगा स्नान और मनसा देवी की पूजा-अर्चना करायी जाएगी. इसके बाद काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराया जाएगा.
दर्जनों भक्तजन रहे मौजूद
बस रवाना होने के दौरान मौके पर दर्जनों भक्तजन मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए