सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में पहुंचे एमटी राजा, कहा- असमय निधन अपूरणीय क्षति

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करते राजमहल विधायक. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की. विधायक ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प चढ़ाकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने दिवंगत मंत्री के जनहित और विकास कार्यों के प्रति समर्पण को याद किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल : राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे. यहां उन्होंने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन
श्रद्धांजलि अर्पित करते राजमहल  विधायक. | Prabhat Khabar Network
श्रद्धांजलि अर्पित करते राजमहल विधायक. | Prabhat Khabar Network

तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

श्राद्धकर्म में शामिल होकर विधायक एमटी राजा ने दिवंगत मंत्री के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया.

जनहित और विकास के प्रति समर्पण को किया याद

दिवंगत नेता के योगदान को याद करते हुए विधायक एमटी राजा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय चले जाना पार्टी, क्षेत्र और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. जनहित के मुद्दों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर कई अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे. सभी ने दिवंगत मंत्री को नमन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola