क्या आपका पार्टनर भी आपसे छिपाने लगा है ये बातें? रिश्ते के लिए हो सकता है खतरे का संकेत

Updated at : 12 Mar 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
signs of distance in relationship

किन चीजों को छिपाना रिश्ते में दूरी की तरफ इशारा करता है Ai image

Relationship Tips: कई बार रिश्ते में दूरियां अचानक नहीं आतीं, बल्कि छोटे-छोटे बदलावों से शुरू होती हैं. अगर आपका पार्टनर पहले जैसा खुला और सहज नहीं रहा, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. कुछ आदतें और व्यवहार ऐसे होते हैं जो साफ संकेत देते हैं कि रिश्ते में दूरी बढ़ रही है. जानिए ऐसे ही कुछ संकेत, जिन्हें समय रहते समझना जरूरी है.

विज्ञापन

Relationship Tips: अगर आप एक मजबूत रिश्ता चाहते हैं तो इसकी होती है भरोसा और खुलकर बात करना। अगर आपके रिश्ते में ये दो चीजें नहीं हैं, तो आपका रिश्ता कभी भी लंबे समय तक टिक नहीं सकता है. जब दो लोग आपस में खुशियां, परेशानियां और हर दिन की बातें शेयर करते हैं, तो इससे ही रिश्ते को मजबूती मिलती है. लेकिन, अगर एक पार्टनर धीरे-धीरे चीजों को छुपाने लगे या फिर खुलकर बात ही न करे, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि रिश्ते में दूरियों की शुरुआत हो चुकी है. आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप इन संकेतों को समय रहते ही पहचान लें. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आपका पार्टनर आपसे छुपाने लगे तो आपको समझ जाना चाहिए कि रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो चुकी है.

अपने इमोशंस और प्रॉब्लम्स छिपाना

अगर आपका पार्टनर अब पहले की तरह आपसे छोटी-बड़ी हर बात शेयर करना बंद कर चुका है या फिर अपने इमोशंस और प्रॉब्लम्स को भी शेयर नहीं कर रहा, तो यह रिश्ते में आ रही दूरी की तरफ इशारा करता है. जब कोई इंसान आपसे अपने दिल की बातों को शेयर करने में सहज महसूस नहीं करता है, तो इसका अर्थ यही निकलता है कि उसके मन में किसी भी तरह की झिझक है या फिर अब दूरियां बढ़ने लग गयी हैं.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: बाहर से हंसते-मुस्कुराते रिश्ते अंदर से क्यों होते हैं सबसे ज्यादा कमजोर? ये है टूटे हुए रिश्तों की कड़वी सच्चाई

दिनभर की एक्टिविटीज के बारे में न बताना

जब दो इंसान एक साथ किसी रिश्ते में होते हैं, तो वे अपने दिनभर के एक्सपीरियंस या फिर घटी हुई घटनाओं के बारे में एक दूसरे को जरूर बताते हैं. लेकिन, अगर आपका पार्टनर अब इस तरह की बातों को आपसे शेयर करने से बच रहा है कि दिनभर वह क्या कर रहा था? कहां गया था? तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि अब रिश्ते में ट्रांसपैरेंसी कम हो गयी है.

फोन और सोशल मीडिया को छिपाना

आज के समय में अगर देखा जाए तो स्मार्टफोन और सोशल मीडिया भी एक रिलेशनशिप में काफी अहम भूमिका निभाता है. अगर आपका पार्टनर अचानक से अपना फोन आपसे छिपाने लगे या बिना बताये पासवर्ड बदल दे तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि रिश्ते में दूरी आ चुकी है.

फ्यूचर प्लानिंग्स के बारे में बात न करना

जब दो जन एक मजबूत रिलेशनशिप में होते हैं तो वे अपने फ्यूचर की प्लानिंग साथ मिलकर करते हैं. लेकिन अगर आपका पार्टनर फ्यूचर से जुड़ी बातों को, जैसे कि शादी, नौकरी, करियर या फिर किसी प्लान के बारे में आपसे बात करने से बचने लगे, तो यह इशारा करता है कि अब वह पहले की तरह इस रिश्ते से जुड़ा हुआ नहीं है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: किन लड़को की पत्नियां जीवन में रहती हैं सबसे ज्यादा खुश? जान गए तो बनेंगे बेस्ट हस्बैंड

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola