भाजपा ने भरी परिवर्तन की हुंकार : बंगाल में बदलाव तय, राष्ट्रपति के अपमान पर छिड़ा ‘महायुद्ध’

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करतीं भाजपा नेता देबश्री चौधरी.
BJP on President Protocol and Parivartan Yatra: पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा ने बृहस्पतिवार को सॉल्ट लेक में बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें देबश्री चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर टीएमसी को घेरा. एडवोकेट देवजीत सरकार ने दावा किया कि परिवर्तन यात्रा को 1 करोड़ लोगों का सीधा समर्थन मिला.
BJP on President Protocol and Parivartan Yatra: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेकर निकली भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने राज्य की सियासत में हलचल पैदा कर दी है. बृहस्पतिवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक अहम प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय सह-उपाध्यक्ष देबश्री चौधरी और मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट देवजीत सरकार ने ममता सरकार पर चौतरफा हमला बोला. भाजपा ने दावा किया कि राज्य की जनता अब विकल्प के तौर पर बीजेपी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है.
परिवर्तन यात्रा : आंकड़ों का शक्ति प्रदर्शन
एडवोकेट देवजीत सरकार ने प्रेस वार्ता की शुरुआत करते हुए कहा कि ‘परिवर्तन यात्रा’ को पहाड़ से लेकर सागर तक अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला है. उन्होंने कहा-
- 1 करोड़ से अधिक लोग सीधे तौर पर सड़कों पर उतरे.
- 2.5 करोड़ लोग विभिन्न माध्यमों से भाजपा की परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बने.
- राज्य के लगभग हर गांव और ब्लॉक में बदलाव की लहर पहुंच चुकी है.
राष्ट्रपति का अपमान आदिवासी भावनाओं पर चोट
पूर्व केंद्रीय मंत्री देबश्री चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आक्रामक लहजे में घेरा. कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ टिप्पणी करना ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की संस्कृति बन गयी है. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गयी टिप्पणियों को ‘आदिवासी समाज का अपमान’ करार दिया. कहा कि इस घटना से पूरे बंगाल के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. इसका जवाब आगामी चुनावों में जनता देगी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वोटर लिस्ट (SIR) और गैस संकट पर सफाई
भाजपा ने मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया (SIR) पूरी तरह चुनाव आयोग के अधीन है. बंगाल सरकार इस पर ‘राजनीतिक नाटक’ कर रही है. राज्य में गैस की किल्लत पर चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन केंद्र सरकार स्थिति संभाल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में इसे संकट का रूप दिया जा रहा है, ताकि केंद्र को बदनाम किया जा सके.
प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
- जनाक्रोश का प्रतिबिंब : भाजपा का दावा है कि परिवर्तन यात्रा में दिखा समर्थन टीएमसी के खिलाफ जनता के गुस्से का प्रमाण है.
- संवैधानिक संकट : राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों (CBI/ED) के काम में बाधा डालने को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया गया.
- हिंसा की चुनौती : आगामी चुनावों में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती होगी.
- विकल्प की तलाश : बंगाल की जनता अब टीएमसी के विकल्प के रूप में भाजपा पर भरोसा जता रही है.
परिवर्तन यात्रा को मिले भारी जनसमर्थन ने तृणमूल कांग्रेस की नींव हिला दी है. मुख्यमंत्री अपनी असुरक्षा छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं और देश की राष्ट्रपति तक पर हमला कर रही हैं. यह न केवल अपमानजनक है, बल्कि बंगाल की लोकतांत्रिक संस्कृति के पतन का संकेत है.
देबश्री चौधरी, सह-उपाध्यक्ष, भाजपा पश्चिम बंगाल
पूरी प्रेस वार्ता यहां सुनें और देखें
इसे भी पढ़ें
बंगाल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, मालदा में ‘जय मां काली’ के जयघोष से परिवर्तन यात्रा का आगाज
बंगाल में परिवर्तन यात्रा के दौरान हंगामा, पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा की बाइक रैली को रोका
भाजपा का मिशन बंगाल : अमित शाह समेत 5 बड़े भाजपा नेता करेंगे परिवर्तन संकल्प यात्रा
बंगाल फतह के लिए बीजेपी कर रही परिवर्तन यात्रा, दोपहर तीन बजे रासमेला मठ पहुंचेंगे नितिन नवीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










