बंगाल में परिवर्तन यात्रा के दौरान हंगामा, पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा की बाइक रैली को रोका

धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता
Parivartan Yatra: बैरकपुर सांगठनिक जिला भाजपा के महासचिव रूपक मित्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने भाजपा के शांतिपूर्ण रैली को जबरन रोक दिया.
मुख्य बातें
Parivartan Yatra: बैरकपुर. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य व्यापी भाजपा के परिवर्तन यात्रा के दौरान जगह-जगह हंगामे की सूचना आ रही है. उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली गयी थी. इस दौरान भी नैहाटी और खड़दह में दो जगहों पर हंगामा होने की सूचना है. पुलिस प्रशासन ने बाइक रैली को रोक दिया है. रैली रोके जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. पुलिस के साथ प्रदर्शकारियों की धक्का मुक्की हुई. अंत में पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को हटाया.
महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी
बताया जाता है कि नैहाटी के नदिया जूट मिल मोड़ से घोषपाड़ा रोड होते हुए भारतीय जनता पार्टी के बैरकपुर सांगठनिक जिला युवा मोर्चा की ओर से एक बाइक रैली निकाली गयी, जो रैली गौरीपुर के पास ही पुलिस ने रैली को रोक दिया. इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की बहस व धक्का मुक्की हुई. अंततः पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया. मौके पर बैरकपुर सांगठनिक जिला भाजपा के महासचिव रूपक मित्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने भाजपा के शांतिपूर्ण रैली को जबरन रोक दिया. पुलिस ने बलपूर्वक महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की उन्हें हटाया गया. बगैर महिला पुलिस के महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बलप्रयोग कर हटाया. असल में तृणमूल की सरकार डर गयी है इसलिए पुलिस का प्रयोग करके भाजपा की रैली में बाधा दे रही है.
बंगाल की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तृणमूल की दलदास बनकर काम कर रही पुलिस
दूसरी ओर बैरकपुर सांगठनिक जिला भाजपा युवा मोर्चा की ओर खड़दह स्टेशन रोड इलाके में बीटी रोड पर ही भाजपा युवा मोर्चा की बाइक रैली को रोक दिया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रास्ते पर ही बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. अंत में भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाया. मौके पर बैरकपुर सांगठनिक जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने कहा कि पुलिस तृणमूल पार्टी का दलदास बनकर काम कर रही है. तृणमूल के इशारे पर बीजेपी की रैली को जबरन रोक दिया गया, जबकि 48 घंटे पहले ही पुलिस को इस रैली को लेकर आवेदन भी किया गया था और पुलिस रैली की अनुमति नहीं होने का हवाला देकर रोक दी. बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रैली की अनुमति नहीं होने के कारण बाइक रैली को रोक दिया गया.
Also Read: ममता बनर्जी पर भड़के भाजपा नेता, देबजीत सरकार बोले- इस्लामी गणराज्य बनने की ओर बंगाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




