Bihar Election 2025: '4 दिन हो गए लेकिन आंकड़ा नहीं आया', कांग्रेस ने ECI पर उठाये सवाल, कहा- यह एक रहस्य है

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Nov 2025 5:02 PM

विज्ञापन

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को संपन्न हुआ. चुनाव आयोग (ECI) के अनुसार, इस चरण में 64.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मतदान के चार दिन बीत जाने के बाद भी आयोग ने अब तक पूरा डेटा जारी क्यों नहीं किया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में अब कुछ ही घंटों का वक्त बचा है. इसी बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 4 दिन हो गए हैं और अभी तक यह आंकड़ा नहीं आया है कि कितनी महिलाओं ने वोट दिया और कितने पुरुषों ने वोट दिया. जब हम तकनीकी रूप से पिछड़े थे, तो यह शाम को ही आ जाता था. अब हम तकनीक में बहुत आगे हैं, हम डिजिटल इंडिया हैं. उसके बाद भी चुनाव आयोग आंकड़ें क्यों नहीं दे रहा है? यह एक रहस्य है. बिहार में चुनाव आयोग का झूठ उजागर हो रहा है. हमें पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन सत्ता में आ रहा है.

राहुल गांधी ने भी उठाये थे आयोग पर सवाल

पूर्णिया में राहुल गांधी ने कहा था, “पीएम मोदी और अमित शाह कहीं भी चले जाएं, लेकिन एक दिन वोट चोरी के लिए पकड़े ही जाएंगे. हमने हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोटों का खुलासा किया था. दो करोड़ मतदाताओं वाले राज्य में ऐसा चुनावी घोटाला हुआ, लेकिन न मोदी बोले, न चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बोले. सच सबके सामने है.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रियंका गांधी ने कहा था- वोट चोरी के पांच तरीके अपनाए गए

राहुल गांधी ने 5 नवंबर को ECI पर हमला बोलते हुए कई आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि मौजूदा सरकार आयोग के साथ मिलकर लोगों का हक छीन रही है. उनके बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, “नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने सबूतों के साथ देश को दिखा दिया है कि कैसे हरियाणा में वोट चोरी हुई. जो कांग्रेस चुनाव जीत रही ​थी, उसे वोट चोरी करके हराया गया और हरियाणा की जनता से सरकार चुनने का अधिकार छीन लिया गया.”

उन्होंने आगे लिखा, “हरियाणा में वोट चोरी के पांच तरीके अपनाए गए. नकली वोटर बनाए गए. गलत पतों का इस्तेमाल हुआ. एक-एक घर में बड़ी संख्या में वोटर दर्ज किए. असली नाम ​काटे गए और फर्जी नाम जोड़े गए. अब यही खेल बिहार में खेला जा रहा है. अब सबकुछ देश के सामने है और हमें यकीन है कि भारत के 140 करोड़ लोग हर हाल में अपने वोट के अधिकार, अपने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे.”

इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025: ‘हम लोग हवा में बात नहीं करते’, लालू की सांसद बेटी बोली- NDA पर अकेले तेजस्वी भारी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन