WhatsApp पर कॉल रिकॉर्ड कैसे करें? यहां जानिए iOS और Android के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp Call Recording

व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग के लिए आसान हैक / फाइल फोटो

व्हाट्सऐप में कॉल रिकॉर्डिंग का बिल्ट-इन फीचर नहीं है. एंड्रॉयड यूजर्स स्क्रीन रिकॉर्डर से ऑडियो कैप्चर कर सकते हैं, जबकि आईफोन यूजर्स स्पीकर मोड और स्क्रीन रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल करते हैं. जानिए एंड्रॉयड और आईफोन पर कॉल रिकॉर्ड करने का सुरक्षित तरीका.

विज्ञापन

व्हाट्सऐप आज हमारी पर्सनल और प्रोफेशनल बातचीत का अहम हिस्सा बन चुका है. कई बार इंटरव्यू, मीटिंग या जरूरी बातचीत को सुरक्षित रखने के लिए यूजर्स कॉल रिकॉर्ड करना चाहते हैं. लेकिन व्हाट्सऐप में कॉल रिकॉर्डिंग का कोई बिल्ट-इन फीचर नहीं है. ऐसे में लोग अलग-अलग तरीकों का सहारा लेते हैं. एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर यह प्रक्रिया अलग होती है.

व्हाट्सऐप में क्यों नहीं है रिकॉर्डिंग फीचर?

व्हाट्सएप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और प्राइवेसी पर जोर देता है. इसी वजह से ऐप में कॉल रिकॉर्डिंग का विकल्प मौजूद नहीं है.

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए क्या विकल्प हैं?

कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन में बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डर होता है, जिसमें ऑडियो कैप्चर का ऑप्शन मिलता है.

  • कॉल शुरू करने से पहले स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन करें
  • माइक्रोफोन ऑडियो एनेबल करें
  • कॉल को स्पीकर मोड पर रखें ताकि आवाज साफ रिकॉर्ड हो सके
  • बातचीत खत्म होने पर रिकॉर्डिंग बंद कर दें.

आईफोन यूजर्स के लिए क्या तरीका है?

ऐपल डिवाइस पर सिस्टम ऑडियो रिकॉर्डिंग की परमिशन नहीं होती है.

  • कंट्रोल सेंटर से स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू करें
  • माइक्रोफोन ऑन करें और कॉल को स्पीकर मोड पर रखें
  • बातचीत खत्म होने पर रिकॉर्डिंग सेव कर लें

कई यूजर्स एक्सटर्नल डिवाइस का इस्तेमाल भी करते हैं ताकि ऑडियो बेहतर तरीके से कैप्चर हो सके.

ध्यान में रखी जानेवाली बातें

रिकॉर्डिंग से पहले हमेशा दूसरे व्यक्ति को जानकारी देना सही होता है. अलग-अलग देशों और राज्यों में प्राइवेसी कानून अलग होते हैं, और कई जगहों पर बिना परमिशन के कॉल रिकॉर्ड करना गैरकानूनी है.

यह भी पढ़ें: नंबर सेव करने की झंझट खत्म, इस ट्रिक से WhatsApp पर किसी को भी भेजें मैसेज

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola