लॉन्च से पहले OnePlus N6x की बैटरी डिटेल्स आई सामने, एक चार्ज में 2.5 दिन चलेगा फोन

OnePlus N6x (Photo: OnePlus India)
OnePlus ने अपने आने वाले OnePlus N6x की बैटरी डिटेल्स का खुलासा कर दिया है. फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो कंपनी के अनुसार एक चार्ज में 2.5 दिन तक चलेगी. स्मार्टफोन में नया डिजाइन, 3.5mm ऑडियो जैक और दो कलर ऑप्शन भी मिलेंगे.
अगर आप नई बैटरी वाली स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो OnePlus जल्द ही आपके लिए एक नया ऑप्शन लेकर आ रहा है. कंपनी इस महीने के आखिर में भारत में OnePlus N6x लॉन्च करने जा रही है. हाल ही में OnePlus ने इसके लॉन्च को टीज करना शुरू किया है. यह फोन नई OnePlus N सीरीज का दूसरा मॉडल होगा, जो OnePlus N6 के साथ शामिल होगा. लॉन्च से करीब एक हफ्ते पहले OnePlus ने इसकी बैटरी से जुड़ी डिटेल्स भी शेयर कर दी हैं.
OnePlus N6x: बैटरी
कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि OnePlus N6x में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. ये एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 2.5 दिन तक चलेगी. इतना ही नहीं, कंपनी का दावा है कि फोन में 20.56 घंटे तक वीडियो देखे जा सकते हैं, 133.56 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है, 25.04 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग की जा सकती है और 11.26 घंटे तक लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है.
OnePlus N6x: कब होगा लॉन्च?
OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon और OnePlus India के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगा. कंपनी इसे Burgundy Red और Ice Blue जैसे दो स्टाइलिश रंगों में पेश करेगी. इतना ही नहीं, लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के डिजाइन से भी पर्दा उठा दिया है.
OnePlus N6x: डिजाइन
- OnePlus N6x को फ्लैट बैक पैनल के साथ लाया जाएगा, जिस पर अलग तरह का टेक्सचर देखने को मिलेगा.
- फोन के पीछे ऊपर बाईं ओर पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश भी मौजूद है. बीच में OnePlus की ब्रांडिंग देखने को मिलती है.
- कैमरा मॉड्यूल में एक सिंगल कैमरा सेंसर और दूसरा कटआउट दिए गए हैं.
- खास बात यह है कि फोन के ऊपर 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेगा, जो आजकल कम ही स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है.
- सामने आए मार्केटिंग पोस्टर में फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम बटन भी नजर आए हैं.
ये भी पढ़ें: ₹17999 में आया iQOO का नया फोन, मिलेगी 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










